Hindi News

2010 में बनी ये फिल्म इतनी डरावनी कि लगभग 40 देशों में बैन, सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

Written by:Ronak Namdev
Published:
Last Updated:
सर्बियन हॉरर मूवी ‘ए सर्बियन फिल्म’ अपने क्रूर सीन और विवादों के लिए बदनाम। जानिए क्यों ये फिल्म आज भी सबसे डिस्टर्बिंग मानी जाती है।
2010 में बनी ये फिल्म इतनी डरावनी कि लगभग 40 देशों में बैन, सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

2010 में रिलीज हुई ए सर्बियन फिल्म हॉरर सिनेमा की सबसे विवादित फिल्मों में से एक है। डायरेक्टर श्रीजान स्पासोजेविक की इस मूवी को इसके क्रूर और डिस्टर्बिंग सीन की वजह से 40 से ज्यादा देशों में बैन कर दिया गया। सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई की, लेकिन इसके सीन इतने भयानक थे कि कई दर्शक इसे पूरा नहीं देख सके। IMDb पर इसे 4.9/10 रेटिंग मिली, लेकिन इसका डर आज भी लोगों को सिहरन देता है।

फिल्म की कहानी मिलोश नाम के एक रिटायर्ड पॉर्न स्टार के इर्द-गिर्द है, जो पैसों की तंगी के चलते एक ‘आर्ट फिल्म’ में काम करने को तैयार होता है। लेकिन उसे पता चलता है कि ये कोई आम फिल्म नहीं, बल्कि एक स्नफ फिल्म है, जिसमें नेक्रोफिलिया और अन्य क्रूर थीम्स हैं। डायरेक्टर ने इसे सर्बिया के पोस्ट-वॉर सोसाइटी का मेटाफॉर बताया, लेकिन सीन इतने डरावने थे कि कई देशों ने इसे ‘अनैतिक’ करार दिया। फिल्म में ड्रग्स, जबरदस्ती और हिंसक सीन ने दर्शकों को हिलाकर रख दिया। स्पेन में तो इसे दिखाने वाले फेस्टिवल डायरेक्टर पर केस तक हो गया।

क्यों हुई इतनी बड़ी कंट्रोवर्सी?

ए सर्बियन फिल्म की कंट्रोवर्सी इसके ग्राफिक और क्रूर कंटेंट की वजह से हुई। फिल्म में ऐसे सीन हैं, जो इंसानियत की सारी हदें पार करते हैं। इनमें कुछ सीन इतने डिस्टर्बिंग हैं कि लोग बीमार महसूस करने लगे। देखने के बाद एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ये कहा की “मुझे यूट्यूब पर वॉर्निंग मिली थी, लेकिन मैंने नहीं मानी। अब उल्टी जैसा फील हो रहा है। प्लीज इसे मत देखो।” फिल्म को सर्बिया में मिलोशेविक रेजिम के बाद की सोसाइटी का डार्क रिफ्लेक्शन कहा गया, लेकिन क्रिटिक्स ने इसे ‘एक्सप्लॉयटेशन ट्रैश’ भी करार दिया। ब्रिटेन में इसे रिलीज करने से पहले 49 कट्स और 3 मिनट 48 सेकंड हटाने पड़े। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, नॉर्वे और स्पेन जैसे देशों में इसे पूरी तरह बैन कर दिया गया। डायरेक्टर स्पासोजेविक ने इसे पॉलिटिकल कमेंट्री बताया, लेकिन कई लोगों ने इसे सिर्फ शॉक वैल्यू के लिए बनाया गया माना।

क्या ये फिल्म वाकई देखने लायक है?

ए सर्बियन फिल्म हॉरर फैंस के बीच एक डेयर की तरह है। कुछ इसे डार्क और इंटेलिजेंट सिनेमा मानते हैं, जो सर्बिया की सोशल-पॉलिटिकल हालत को दर्शाता है। लेकिन ज्यादातर लोग इसे देखने की सलाह नहीं देते। क्रिटिक स्कॉट वेनबर्ग ने लिखा, “ये ट्रैजिक, डिस्टर्बिंग और इंटेलिजेंट है, लेकिन मैं इसे दोबारा कभी नहीं देखूंगा।” फिल्म का सिनेमैटोग्राफी और प्रोडक्शन क्वालिटी टॉप-नॉच है, लेकिन इसका कंटेंट इतना डरावना है कि हार्डकोर हॉरर फैंस भी इसे पूरा नहीं देख पाते। 2024 में हॉरर फिल्मों ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1740 करोड़ कमाए, लेकिन ए सर्बियन फिल्म जैसी मूवी आज भी यूनिक है, क्योंकि ये सिर्फ डराती नहीं, बल्कि दिमाग को झकझोर देती है। अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो Vudu जैसे प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, लेकिन अपनी रिस्क पर देखें। रात को अकेले देखने की हिम्मत न करें

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews