सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर लंबे समय से लगातार जारी है। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट लगातार देखने को मिल रही है। इसी बीच अब फिल्म का नया गाना मदहोश रिलीज कर दिया गया है।
टॉक्सिक में यश के साथ एक नहीं बल्कि चार खूबसूरत एक्ट्रेस को देखा जाने वाला है। कियारा आडवाणी के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। वहीं अब फिल्म के नए गाने में तारा सुतारिया के साथ एक्टर का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। हैरान करने वाली बात ये है कि रोमांस बाथ टब में चल रहा है।
टॉक्सिक का नया गाना रिलीज
टॉक्सिक की रिलीज डेट का जब से ऐलान किया गया है। उसके बाद फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट लगातार सामने आ रही है। कभी पोस्टर तो कभी टीजर देखने को मिल रहे हैं। फिल्म का पहला गाना तबाही भी आ चुका है, जो फैंस को काफी पसंद आया। अब दूसरा गाना मदहोश धूम मचा रहा है।
कैसा है ‘मदहोश’
फिल्म के ऑफिशियल एक्स हैंडल से मदहोश सॉन्ग रिलीज किए जाने की जानकारी दी गई है। यह गाना हिंदी के साथ तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है। इस गाने का हिंदी वर्जन सिद्धार्थ बसरूर ने गाया है। तनिष्क बागची, अर्सलान निजामी और फहीम अब्दुल्ला का संगीत है। गाने के लिरिक्स अर्सलान और सैयद मुराद गिलानी ने लिखे हैं। यह सर तारा की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
Love begins where reason ends…
Video Song Out Now!Kannada #Manamohaka – https://t.co/CRLYjPc2VH
Hindi #Madhosh – https://t.co/o0tzGAvPQY
Telugu #Manasagadhe – https://t.co/F6LmWPBAhL
Tamil #Thadumaarudheyyy – https://t.co/ssO9B4Xafz
Malayalam #MadhuMohini -…
— Yash (@TheNameIsYash) July 21, 2026
कब आएगी टॉक्सिक
मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही टॉक्सिक की रिलीज डेट का ऐलान किया है। इसे 28 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। KGF chapter 2 की शानदार सफलता के 4 साल बाद यश टॉक्सिक के जरिए वापसी कर रहे हैं।






