Ajay Devgan की फिल्म Drishyam 2 का Trailer हुआ रिलीज, पुलिस के चंगुल में बुरे फंसे विजय सलगांवकर

Ajay Devgan की फिल्म Drishyam 2 का Trailer हुआ रिलीज, पुलिस के चंगुल में बुरे फंसे विजय सलगांवकर

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म दृश्यम (Drishyam 2) ने दर्शकों का बहुत मनोरंजन किया था। मर्डर मिस्ट्री पर बनी इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था और फिल्म की कमाई भी अच्छी खासी हुई थी। ये कहानी ऐसी है जो हर किसी के दिमाग में आज भी है। दर्शकों को लंबे समय से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है। दृश्यम 2 का टीजर सामने आ चुका है। अजय देवगन ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा याद है ना 2और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था। विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार के साथ वापसी करने जा रहा है। फिल्म की घोषणा के बाद अब लोगों को बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार है। इसी कड़ी में दृश्यम 2 का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।

2 अक्टूबर को फिल्म का रीकॉल ट्रेलर रिलीज किया गया था। यह फिल्म पूरी तरह से सस्पेंस से भरा हुआ है। जिसके बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। दरअसल, ट्रेलर में अजय देवगन पुलिस के चंगुल में बुरी तरह से फंसते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके कारण लोग टकटकी लगाए बैठे हैं कि आने वाला सीन क्या होगा। वहीं, यह फिल्म अगले महीने 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का यह ट्रेलर 2 मिनट 24 सेकंड का है। ट्रेलर की शुरुआत में विजय सलगांवकर का किरदार निभाने वाले अजय देवगन के साथ, जो उसी जगह पर पहुंच जाता है, जहां उन्होंने तब्बू के बेटे की बॉडी को दफनाया होता है। 7 साल पहले की तरह ही इस केस में विजय सलगांवकर के परिवार से पुलिस पूछताछ कर रही है। लेकिन इस बार विजय के केस की पूरी जिम्मेदारी अक्षय खन्ना (पुलिस ऑफिसर) के कंधों पर है। अक्षय खन्ना पुलिस की भूमिका में काफी पावरफुल लग रहे हैं, जो विजय सलगांवकर के चालाक दिमाग को मात दे रहे हैं। जो ट्रेलर में अजय देवगन और उनके परिवार के संग माइंड गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं इसलिए फिल्म और ज्यादा सस्पेंस से भर गया है।

साल 2015 में आई साउथ फिल्म की रीमेक दृश्यम को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था। फिल्म में लंबे समय समय बाद अजय के साथ तब्बू भी नजर आईं थी। जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा खुब पसंद किया गया था। इसी सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने दूसरे पार्ट को लाने का ऐलान किया था और अब इसका टीजर जारी कर दिया गया है। बता दें कि अजय देवगन ने कुछ दिनों पहले एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ में स्वामी चिन्मयानंद की सीडी और कुछ पुराने बिल नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कुछ पुराने बिल मिले हैं।

यह भी पढ़ें – महाकाल मंदिर में युवती ने बॉलीवुड गाने पर बनाई रील, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews