थलपति विजय और तृषा कृष्णन पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, इन दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। जब से विजय ने विधानसभा चुनाव लड़ा है और सीएम पद संभाला है। तब से एक्ट्रेस के साथ उनके रिश्ते की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है।
विजय ने जब सीएम पद की शपथ ली तब भी एक्ट्रेस मौके पर मौजूद थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस रोहिणी सिल्वर स्क्रीन्स में उनकी फिल्म करुप्पु के पहले शो के दौरान स्पॉट किया गया। इस दौरान मीडिया और एक्ट्रेस के फैंस ने उन्हें घेर लिया। उनकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस दौरान जब एक्ट्रेस से विजय के बारे में पूछा गया तो वह शरमाती हुई नजर आईं।
वायरल हुआ तृषा का वीडियो
जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें एक्ट्रेस को फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद काली टीशर्ट और जींस पहने अपनी कार में बैठकर जाते हुए देखा गया। इन दौरान फैंस को एक्ट्रेस की कार के चारों तरफ देखा गया। वो उनसे बात करने की कोशिश करते दिखाई दिए।
Video Credit: Deepu Drops
इस दौरान व्यक्ति ने कहा थलपति को बताना मैंने उनका हालचाल पूछा है। ऐसा कहकर व्यक्ति मुस्कुराया। यह सुनने के बाद एक्ट्रेस में हंसते हुए जवाब दिया जरूर और अपना सिर नीचे कर लिया। इस दौरान वो किसी को मैसेज करते हुए शरमाती और मुस्कुराती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन भी किया।
शपथ ग्रहण समारोह में थी तृषा
विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस समारोह में तृषा को सुनहरे रंग की खूबसूरत साड़ी और बालों में फूल लगाए देखा गया था। एक्ट्रेस नेम विजय की मां शोभा और पिता एस एस चंद्रशेखर से मुलाकात की थी। वह उन्हीं के साथ पहली लाइन में बैठी थी।
कैसी है पर्सनल जिंदगी
तृषा ने साल 2015 में बिजनेसमैन वरुण से शादी की थी लेकिन यह रिश्ता नहीं चल पाया। वही विजय ने 1998 में अपनी फैन संगीता से ब्रिटेन में शादी की। उनके जैसन और दिव्या नाम के दो बच्चे हैं। संगीता ने शादी के लगभग 30 साल बाद तलाक की अर्जी दायर की और यह आरोप लगाया है कि एक्टर का किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा था। ये मामला सामने आने के बाद तृषा कृष्णन से एक्टर के अफेयर की चर्चा होने लगी थी।
