Video : चित्रांगदा सिंह ने पूछा- ‘ये तो बताओ कि तुम मेरे कौन हो’

Video : चित्रांगदा सिंह ने पूछा- ‘ये तो बताओ कि तुम मेरे कौन हो’

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म इंडस्ट्री में कुछ कलाकार अपनी अलग पहचान बनाते हैं। चित्रांगदा सिंह भी उन्हीं में से एक है। लीक से हटकर फील्में करने में इन्होने खासी पहचान बनाई। हजारों ख्वाहिशें ऐसी, ये साली जिंदगी, जोकर और इनकार जैसी फिल्मों में इन्होने अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया।

यामी गौतम की शादी के बाद सामने आई खूबसूरत तस्वीरें, मिल रही दुआएं

इन दिनों कोरोना के कारण जब सब अपने घरों में बंद है…तो हर कोई समय बिताने के लिए कुछ न कुछ उपाय निकाल रहा है। चित्रांगदा सिंह ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो आजकल क्या कर रही हैं। एक वीडियो मे वो पुराने गीत “जहां मैं जाती हूं वही चले आते हो, चोरी चोरी मेरे दिल को चुराते हो” पर एक्टिंग करती नजर आ रही है। उन्होने लिखा है कि इन दिनों की बेचैनी को कुछ यूं दूर कर रही हूं। फिल्मफेयर ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें चित्रांगदा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews