Sushant Singh Rajput के मर्डर के दावे के बीच विवेक अग्निहोत्री का इशारा, बोले- मुझे भी मार

Sushant Singh Rajput के मर्डर के दावे के बीच विवेक अग्निहोत्री का इशारा, बोले- मुझे भी मार

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। इस केस से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट लगातार सामने आ रही है। कूपर अस्पताल में एक्टर का पोस्टमार्टम करने वाली टीम में शामिल रहे रूप कुमार शाह ने यह दावा किया है कि सुशांत की बॉडी को देखकर यह साफ तौर से अंदाजा लगाया जा सकता था कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि सुसाइड है। वहीं अटॉप्सी डिपार्टमेंट की ओर से भी कई खुलासे किए गए हैं। इस मामले में अब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) का रिएक्शन भी सामने आया है।

विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वह मुझे भी नहीं छोड़ेंगे। तस्वीर में यह दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन इसके कैप्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद सुशांत ने कभी ना कभी उनसे यह बात कही होगी। इसी ट्वीट में विवेक ने सवाल पूछते हुए लिखा है कि कौन थे वह बताओ मेरे दोस्त। उनका ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

केस का नया अपडेट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पोस्टमार्टम स्टाफ रूप कुमार शाह ने यह बताया है कि जब एक्टर की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंची थी तब शरीर पर अलग-अलग जगह चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि सुशांत के गले पर कुछ अलग तरह के निशान थे जो कि फांसी के फंदे के नहीं थे। उन्होंने इस बारे में अपने सीनियर्स को बताया लेकिन उन्हें सिर्फ बोला गया काम करने के आदेश दे दिए गए। रूप कुमार शाह के अलावा अटॉप्सी डिपार्टमेंट की स्टाफ की ओर से भी इस केस के बारे में अपडेट सामने आई है। स्टाफ का कहना है कि बॉडी की जांच करते समय उन्हें एक्टर की आंख पर मुक्के मारे जाने के निशान दिखाई दिए थे।

ये है मामला

14 जून 2020, यह वही दिन है जब मुंबई के बांद्रा स्थित एक फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत की लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली थी। उनकी मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। तमाम जांच पड़ताल के बाद इस केस से जुड़ा ड्रग एंगल भी सामने आया था जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारों के नाम सामने आए थे। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती को जेल भी भेजा गया था। इस मामले की अब तक जांच चल रही है क्योंकि आज तक यही कहा जा रहा है कि यह सुसाइड नहीं बल्कि हत्या है। परिवार और फैंस ने एक बार फिर सीबीआई जांच की मांग उठाई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews