बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर ये फिल्म सितारों से सजी हुई है। बीते दिन ही अक्षय ने इसके ट्रेलर की जानकारी दी थी जो अब रिलीज किया जा चुका है।
अक्षय कुमार ने एक मजेदार पोस्टर शेयर करते हुए यह बताया था कि फिल्म का ट्रेलर 11 जून को रिलीज किया जाएगा। अब ट्रेलर में जो मजेदार झलकियां दिखाई दे रही है वह फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रही है। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बीच की जो बातें दिखाई गई है। वह हेरा फेरी वाली नोंकझोंक भी याद दिलाएगी।
वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर के लिए एक लॉन्च इवेंट भी रखा गया, जहां सितारों की टोली मौज मस्ती करती हुई नजर आई। ट्रेलर की बात करें तो यह एंटरटेनमेंट और मस्ती से भरपूर है। 4 मिनट 10 सेकंड के वीडियो में जो जो दिखाया गया है वह दर्शकों को लोटपोट करने के लिए काफी है। इसमें फिल्म का हर किरदार चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। अक्षय कुमार से लेकर राजपाल यादव, परेश रावल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, फरीदा जलाल, जैकी श्रॉफ, लारा दत्ता की मजेदार झलक देखने को मिल रही है।
View this post on Instagram
इंडिया की पहली 2000 करोड़ की फेक फिल्म
ट्रेलर की शुरुआत में यही शब्द लिखे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जैकलिन पूछती हैं टाइटल क्या है और परेश रावल कहते हैं एक जबरदस्त कहानी है वेलकम टू द जंगल। इसके बाद एक-एक कर सारे किरदारों का परिचय करवाया जाता है जो काफी मजेदार है। परेश अपनी टीम को समझाते हैं कि हमारी फिल्म आर्मी वाली है। अब इस फिल्म को बनाने में जो तिकड़म लगती है, उसी के इर्दगिर्द पूरी कहानी बनाई गई है।
ये कलाकार आएंगे नजर
इस फिल्म में अक्षय के साथ जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जैकलिन फर्नांडीज, रवीना टंडन, परेश रावल, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, राजपाल यादव, किकू शारदा, दलेर मेहंदी, जाकिर हुसैन, विंदु, किरण कुमार जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
कब आएगी फिल्म
फिल्म की रिलीज की बात करें तो अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का अनाउंसमेंट 3 साल पहले किया गया था। इस बीच कई बार फिल्म की रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई। लेकिन अब 26 जून 2026 को यह सिनेमाघरों में फाइनल एंट्री करने को तैयार है।






