इन दिनों मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया जहां पर कई सितारे दिखाई दिए। फैंस के बीच फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने की काफी खुशी देखने को मिल रही थी लेकिन इसी बीच एक नया विवाद सामने आ गया है।

यह पूरा विवाद स्टार कास्ट में से एक और सुपरस्टार आमिर खान की भतीजी जैन मेरी से जुड़ा हुआ है। इवेंट से कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई है जिन्हें देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा बढ़ गया है। दरअसल इसमें जैन मेरी को कुछ ऐसे शूट किया गया है कि वह लोगों को वल्गर लग रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुनाई जा रही है।

वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो

सोशल मीडिया पर डकैती के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान की तस्वीर वायरल हो रही है। यहां पर जैन खूबसूरत सी डिजाइनर साड़ी डीप नेक कोर्सेट ब्लाउज के साथ पहन कर पहुंची थी। उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिससे फैंस का गुस्सा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कैमरामैन ने एक्ट्रेस को गलत एंगल से शूट किया है। जिस तरह से कैमरा का फोकस रखा गया है वह अश्लील है। सोशल मीडिया पर इस बात की बहस छिड़ गई है की एक्ट्रेस की ड्रेस को इस तरह से जूम करके दिखाना या गलत तरीके से पेश करना फोटोग्राफी की मर्यादा के खिलाफ है। फैंस का बोलना है कि ग्लैमर के नाम पर इस तरह की घटिया हरकत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फूटा यूजर्स का गुस्सा

सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो देखने के बाद फैंस जमकर गुस्सा हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कैमरामैन को अपनी तमीज नहीं भूलनी चाहिए। एक ने कहा एक्ट्रेस को इस तरह से ऑब्जेक्टिफाई करना बंद करना चाहिए। जैन आमिर खान की भतीजी है जिस वजह से ही मामला काफी ज्यादा चर्चा में आ गया है। फिलहाल एक्ट्रेस या उनकी टीम की तरफ से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है लेकिन लोग इसे पूरी तरह से गलत बता रहे हैं।

 

कब आएगी फिल्म

वही फिल्म डकैत की बात करें तो यह एक्शन क्राईम ड्रामा है। इसका जो ट्रेलर सामने आया है उसमें दिखाया गया है कि मृणाल और अदिवी एक दूसरे के प्यार में है और शादी करना चाहते हैं और परिवार बनाने का सपना देखते हैं। लेकिन जूलियट के साथ एक ऐसा भयानक हादसा होता है जो सब कुछ बिखर कर रख देता है। अन्नपूर्णा स्टूडियो के प्रोडक्शन और शेनिल देव के निर्देशन में बनी ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।