Hindi News

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधने का दिग्विजय का अलग अंदाज, वीडियो पोस्ट कर लिखा- जरूर सुनें

Written by:Atul Saxena
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जब से कुर्सी संभाली है वे लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। विपक्षी दलों के नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उनकी सरकार के हर फैसले में खोट नजर आती है और वे समय समय पर उसकी आलोचना करते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर हमले करते हैं।

मध्य्प्रदेश से जुड़े कांग्रेस के बड़े नेता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लगातार निशाना बनाते रहते हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) अपने बयानों से और  अपने ट्विटर एकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधते रहते हैं।

दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने इस बार अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) द्वारा शेयर वीडियो में एक लड़की पुराने फ़िल्मी गीत “उड़े जब जब जुल्फें तेरी” की धुन पर एक गाना गा रही है जिसमें उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर तंज कसा है। वीडियो में दिख रही लड़की ने गीत में अच्छे दिन, हाईकोर्ट की आम आदमी रामभरोसे वाली टिप्पणी, सेन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, गंगा में शव जैसी बातों के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है जिसे दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने जरूर सुनें, इस बालिका को बधाई लिखकर शेयर किया है।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1400258305939804161

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews