Hindi News

गोल्ड खरीदने का प्लान है? ये है आज 3 नवंबर का 10 ग्राम का नया भाव, जानें अपने शहरों का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
देव दिवाली से पहले सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो आईए जानते है आपके शहर का 22-24 कैरेट सोने और 100 ग्राम चांदी का ताजा भाव………
गोल्ड खरीदने का प्लान है? ये है आज 3 नवंबर का 10 ग्राम का नया भाव, जानें अपने शहरों का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price 3 November 2025 : नवंबर महीने की शुरूआत में सोना और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगर आप आज सोमवार को सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जाने का सोच रहे है तो पहले ताजा भाव जान लीजिए। आज 3 नवंबर को सोने के दाम में 170 रूपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों में 2000 प्रति किलो का उछाल आया है। आज 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 1, 13,030 , 24 कैरेट का भाव 1,23,320 और 18 ग्राम सोने का रेट 92,510 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1, 54, 000 रुपए चल रहा है। आईए जानते है आपके शहर का 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव……

सोमवार का 18 कैरेट सोने का ताजा भाव

  • दिल्ली व जयपुर सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 92,510/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 92,380/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 92, 410 चल रहा है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 94, 750/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

सोमवार का 22 कैरेट सोने का ताजा भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,12 930/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 1,13, 030/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 1 12,900/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

सोमवार का 24 कैरेट सोने का ताजा भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,22, 220 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1, 23, 320/- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 1,23, 220/- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,23, 820 /- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

पढ़िए सोमवार का आपके शहर का चांदी का लेटेस्ट रेट

  • जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 1,54,000 /- रुपये
  • चेन्नई, मदुरै , विजयवाड़ा, विशाखापटनम, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,67,000/- रुपये।
  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,54,000/ रुपए ट्रेंड कर रही है।

कैसे चेक करें प्योरिटी? सोना खरा है या नहीं?

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।24
    कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

चांदी पर हॉलमार्किंग का नियम

  • सोने के बाद अब 1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्यूलरी पर हॉलमार्किंग का नियम लागू कर दिया है। हालांकि चांदी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं है। आप बिना हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं।
  • हॉलमार्किंग के नियमों के तहत, चांदी पर 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होगा। इससे तुरंत पता चल जाएगा कि गहना किस शुद्धता का है और वह असली है या नहीं।
  • भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 नए स्टैंडर्ड 800, 835, 900, 925, 970 और
    990 तय किए हैं। 925 या 9250 अंक का मतलब है कि चांदी 92.5% शुद्ध है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews