Election results 2024 : दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों और कुछ अन्य राज्यों में हुए उप चुनावों के नतीजों पर आज सुबह से ही सियासी पंडितों की नजरें जमी थी , एक्जिट पोल, पूर्वानुमान, जीते के दावे हकीकत में कितना बदलेंगे इस फ़िक्र में नेता से लेकर देश की जनता थी, और जो परिणाम आये उसने अचंभित कर दिया, महाराष्ट्र में जहाँ महायुती यानि भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) एनसीपी ने बम्पर जीत दर्ज कर वापसी की लेकिन भाजपा के गठबंधन को झारखंड में सफलता नहीं मिली, यहाँ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस के गठबंधन ने फिर सरकार बना ली।

उधर उत्तर प्रदेश की बात की जाये तो यहाँ NDA ने अच्छा प्रदर्शन किया यहं 9 में से 7 सीटों पर कब्ज़ा हो चुका है उधर वायनाड में प्रियंका गांधी ने भारी अंतर से जीत दर्ज की तो मध्य प्रदेश की बुधनी सीट भाजपा के खाते में गई और एक सीट विजयपुर कांग्रेस एक खाते में गई है वहीं बिहार में चार सीटों पर एनडीए और टीएमसी का बंगाल में क्लीन स्वीप किया है ममता बनर्जी की पार्टी ने सभी 6 सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है।हालाँकि अभी पूरे चुनाव परिणाम आना शेष हैं।

The liveblog has ended.
No liveblog updates yet.