Hindi News

महाराष्ट्र में महायुती, झारखंड में INDIA का बजा डंका, UP बिहार में NDA का अच्छा प्रदर्शन, बंगाल ने TMC का क्लीन स्वीप

Written by:Pratik Chourdia
Published:
Last Updated:
Maharashtra vidhan sabha chunav results 2024 live : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर, शनिवार को घोषित किए जा रहे हैं। ऐसे में पूरे देश की निगाहें इस वक्त महाराष्ट्र पर टिकी हुई हैं। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस बार महाराष्ट्र में बाजी कौन मारेगा।
महाराष्ट्र में महायुती, झारखंड में INDIA का बजा डंका, UP बिहार में NDA का अच्छा प्रदर्शन, बंगाल ने TMC का क्लीन स्वीप

Election results 2024 : दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों और कुछ अन्य राज्यों में हुए उप चुनावों के नतीजों पर आज सुबह से ही सियासी पंडितों की नजरें जमी थी , एक्जिट पोल, पूर्वानुमान, जीते के दावे हकीकत में कितना बदलेंगे इस फ़िक्र में नेता से लेकर देश की जनता थी, और जो परिणाम आये उसने अचंभित कर दिया, महाराष्ट्र में जहाँ महायुती यानि भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) एनसीपी ने बम्पर जीत दर्ज कर वापसी की लेकिन भाजपा के गठबंधन को झारखंड में सफलता नहीं मिली, यहाँ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस के गठबंधन ने फिर सरकार बना ली।

उधर उत्तर प्रदेश की बात की जाये तो यहाँ NDA ने अच्छा प्रदर्शन किया यहं 9 में से 7 सीटों पर कब्ज़ा हो चुका है उधर वायनाड में प्रियंका गांधी ने भारी अंतर से जीत दर्ज की तो मध्य प्रदेश की बुधनी सीट भाजपा के खाते में गई और एक सीट विजयपुर कांग्रेस एक खाते में गई है वहीं बिहार में चार सीटों पर एनडीए और टीएमसी का बंगाल में क्लीन स्वीप किया है ममता बनर्जी की पार्टी ने सभी 6 सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है।हालाँकि अभी पूरे चुनाव परिणाम आना शेष हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
CTO & Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia
Follow Us :GoogleNews