Hindi News

MP Board: 20-21 जून से 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा, ये रहेंगे नियम, जानें कब होगा कौन सा पेपर

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Board: 20-21 जून से 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा, ये रहेंगे नियम, जानें कब होगा कौन सा पेपर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Board MPBSE. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education), भोपाल के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। 10वीं की पूरक परीक्षा 21 और 12वीं की पूरक परीक्षा 20 जून (10th & 12th Compartment Exam 2022) से होगी। परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे के बीच निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। संशोधित पूरक परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाईट www.mpbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MPPSC: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 पर ताजा अपडेट, जानें परीक्षा स्थगन की मांग हाईकोर्ट ने क्या कहा

दरअसल, माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध विद्यालयों की कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 2022 3 दिन बाद आयोजित की जाएंगी। कक्षा 12वीं के सभी विषयों की पूरक परीक्षाएँ सोमवार 20 जून और 10वीं की मंगलवार 21 जून से शुरू होकर 01 जुलाई तक चलेगी।यदि कोई छात्र बिना परीक्षा आवेदन भरे परीक्षा में सम्मिलित होता है, तो उसकी परीक्षा निरस्त की जाएगी। छात्र अधिक जानकारी के लिए मध्यप्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

इसके साथ ही हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक (द्वितीय अवसर) पूरक परीक्षा मंगलवार 21 जून से 30 जून तक होगी। हाल ही में हुए संशोधन के बाद 10वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर जो 24 जून को होना था, वो अब 29 जून को होगा। वहीं 25 जून को होने वाला विज्ञान का पेपर अब 1 जुलाई को होगा।28 व 29 को होने वाली संस्कृत, मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी भाषा का पेपर 23 जून को होगा। परीक्षा में असफल रहे छात्रों के लिए मप्र राज्य ओपन बोर्ड से “रूक जाना नहीं” योजना में केवल अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है गुड न्यूज! 10000 से 35000 तक बढ़ेगी सैलरी, जानिए कैसे?

पूरक परीक्षा में प्रदेश के 10वीं व 12वीं के एक लाख 96 हजार 461 विद्यार्थी शामिल होंगे। वर्ष 2022 की पूरक परीक्षा में किसी छात्र को बिना ऑनलाइन आवेदन भरे परीक्षा में सम्मिलित नही कराया जाएगा।हायर सेकंडरी एग्जाम में केवल एक विषय और परीक्षा में दो विषयों में फेल पात्रों को ही पूरक की पात्रता प्रदान की गई है। हायर सेकंडरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम (द्वितीय अवसर) परीक्षा में ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा शामिल होंगे, जो हायर सेकंडरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम मुख्य परीक्षा 2022 में पूर्ण विषयों में सम्मिलित होकर परीक्षा में अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित रहे हों।

इन बातों का रखें ध्यान

हायर सेकंडरी और हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के ऐसे विषयों में जिनमें प्रायोगिक परीक्षा का प्रावधान है, सैद्धांतिक अथवा प्रायोगिक भाग जिनमें छात्र अनुत्तीर्ण रहे हैं, उस भाग में ही परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। यदि कोई छात्र केवल प्रैक्टिकल एग्जाम में फेल है, तो उसे सैद्धांतिक परीक्षा में सम्मिलित होने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि कोई छात्र केवल सैद्धांतिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण है, तो उसे प्रैक्टिकल में सम्मिलित होने की आवश्यकता नहीं है।पूरक उत्तीर्ण छात्रों व माइग्रेशन (हायर सेकंडरी) का प्रेषण समन्वयक संस्था के माध्यम से छात्रों की संबंधित शाला में किया जाएगा।
पूरक पात्र छात्रों की मार्कशीट पूरक परीक्षा के परिणाम आने के बाद ही जारी की जाएगी।

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews