Hindi News

मध्यप्रदेश में IPS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

Written by:Kashish Trivedi
Published:
मध्यप्रदेश में IPS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में तबादलों (MP Transfer) का दौर जारी है। लगातार प्रदेश के विभिन्न विभागों में तबादले हो रहे हैं। राजस्व विभाग में अभी हाल ही में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। इसी बीच गृह विभाग ने आईपीएस अफसर (IPS Transfer) की ट्रांसफर लिस्ट (Transfer List) जारी की है।

विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। नवीन पदस्थापना के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय भोपाल, अनिल कुमार गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक R&D पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है।

Read More : Damoh Raids: राय परिवार के घर IT की रेड, पानी की टंकी से 1 करोड़ बरामद, कई किलोग्राम सोना जब्त

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अअवी, पुलिस मुख्यालय भोपाल जेपी सिंह को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक वर्तमान कार्य के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यहां देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews