Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट : दिन में गर्मी, रातें सर्द, फिर छाएंगे बादल, क्या होगी बारिश? पढ़े IMD का लेटेस्ट पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
15 मार्च से गर्मी का असर तेज होने लगेगा। भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री तक रहेगा।
मध्य प्रदेश मौसम अपडेट : दिन में गर्मी, रातें  सर्द, फिर छाएंगे बादल, क्या होगी बारिश? पढ़े IMD का लेटेस्ट पूर्वानुमान

MP Weather Update : होली से पहले मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सर्द हवाओं के चलते दिन में गर्मी तो रात में ठंडक का अहसास हो रहा है। आज सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क और साफ रहेगा। भोपाल में आसमान साफ रहेगा । न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। होली के दिन भोपाल सहित एमपी के अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री तो रात का तापमान 17-18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग का ताजा अपडेट

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मार्च से गर्मी का असर तेज होने लगेगा। भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री तक रहेगा।भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में अधिकतम तापमान 31-34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बादल छा सकते है लेकिन बारिश के आसार नहीं। मार्च अंत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। होली के बाद कहीं कहीं बादल छा सकते है और बूंदाबांदी हो सकती है।

MP Weather : पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा है।
  • रतलाम में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम जिले में 20.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
  • नर्मदापुरम में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 17.5, ग्वालियर में 13.3, इंदौर में 18, पचमढ़ी में 10.6, रतलाम में 16.6, उज्जैन में 14.5, जबलपुर में 12.8, मंडला में 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान तर्ज हुआ।
  • भोपाल में 34.5, ग्वालियर में 33.4, नर्मदापुरम में 36.8, इंदौर में 35.2, पचमढ़ी में 30.1, रतलाम में 37.6, उज्जैन में 36.5, जबलपुर में 32.5, मंडला में 36 और बालाघाट में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews