Hindi News

MP: आज से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, जुलाई से हैदराबाद-जयपुर सुपरफास्ट, कई ट्रेनें रद्द, स्वदेश दर्शन पर अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP: आज से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, जुलाई से हैदराबाद-जयपुर सुपरफास्ट, कई ट्रेनें रद्द, स्वदेश दर्शन पर अपडेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों (MP Rail Passengers) के लिए अच्छी खबर है।गाड़ी संख्या 02103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन की आज 27 जून से चलाई जाएगी। यह ट्रेन एलटीटी स्टेशन से सुबह 5.15 बजे प्रस्थान कर शाम 5.10 बजे इटारसी, 6.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन आएगी। अगले दिन शाम 5.15 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।

यह भी पढे.. इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ऑनलाइन होंगे स्थानांतरण, सॉफ्टवेयर में डाटा फीड

यह गाड़ी कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औनिहार एवं मऊ जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में एक वातानुकूलित प्रथम- सह द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, पांच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, तीन सामान्य श्रेणी सहित 23 कोच रहेंगे।

यह भी पढ़े… MP: शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जल्द मिलेगा समयमान वेतनमान का लाभ! राज्य सरकार ने मांगा प्रस्ताव

गाड़ी संख्या 02186/02185 प्रत्येक शनिवार को रीवा से रानी कमलापति के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 9 जुलाई तक के लिए दो-दो फेरे विस्तारित की गई है।वही गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस मंगलवार 28 और 29 जून को परिवर्तित मार्ग वाया कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल होकर चलेगी। वही गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 28 जून और 29 जून तक परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-संत हिरदाराम नगर-नागदा-कोटा होकर चलेगी।गाड़ी संख्या 11603/11604 कोटा-बीना-कोटा मेमू ट्रेन कोटा-सालपुरा-कोटा के मध्य चलेगी। यह 29 जून, 29 और 30 जून को सालपुरा-बीना-सालपुरा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

स्पेशल किराए के साथ चलेगी ये ट्रेनें

रेल मंडल से होकर ट्रेन संख्या 07115/07116 हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई से स्पेशल किराया के साथ चलेगी। यह 01 जुलाई से 26 अगस्त तक हैदराबाद से 07115 हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस प्रति शुक्रवार रात 8ः20 बजे चलकर उज्जैन (शाम 4ः55/5ः00), रतलाम (7ः00/7ः15), मंदसौर (8ः23/8ः25), नीमच (9ः16/9ः18), चित्तौड़गढ़ (11ः05/11ः15) होते हुए रविवार सुबह 5ः25 बजे जयपुर पहुंचेगी।

वही वापसी में 03 जुलाई से 28 अगस्त तक जयपुर से 07116 जयपुर-हैदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस प्रति रविवार दोपहर 3ः20 बजे चलकर चित्तौड़गढ़ (रात 8ः40/8ः50), नीमच (9ः48/9ः50), मंदसौर (10ः32/10ः34), रतलाम (12ः20/12ः35) व उज्जैन (2ः25/2ः30) होते हुए मंगलवार रात एक बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में मध्य प्रदेश में खंडवा, इटारसी, भोपाल, उज्जैन, रतलाम स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 10 स्लीपर व 2 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

अक्टूबर में चलेगी स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन 

  • इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह 8 अक्टूबर को रीवा स्टेशन से रवाना होगी और जबलपुर व कमलापति रेलवे स्टेशन से होते हुए तीर्थ स्थल जाएगी। यह वैष्णोदेवी के साथ उत्तर भारत के तीर्थ स्थलों की यात्रा कराएगी।इसके तहत 7 रातें और 8 दिनों की यात्रा में हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर एवं वैष्णोदेवी के दर्शनीय स्थलों के दर्शन करवाएं जाएंगे.
  • इसमें प्रति व्यक्ति बजट क्लास – स्लीपर श्रेणी, स्टैंडर्ड क्लास – स्लीपर श्रेणी एवं रुपये 24,050/- प्रति व्यक्ति कम्फर्ट क्लास – एसी थर्ड श्रेणी का खर्च लिया जाएगा और इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित बजट क्लास के यात्रियों को हाल और धर्मशाला, स्टैंडर्ड क्लास के यात्रियों को नॉन-एसी बजट होटल एवं कम्फर्ट क्लास के यात्रियों को एसी इकॉनमी होटल में रात्रि विश्राम और स्नान की सुविधा दी जाएगी।
  • इस ट्रेन की बुकिंग प्रारम्भ हो चुकी है, इक्छुक पर्यटक आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन या फिर अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी जबलपुर- 0761-4010702, 9321901832, 8287931656, 8287931724, 9321901862, भोपाल- 0755-4057982, 9321901862, 8287931656, 8287931724, 9321901861 और इंदौर कार्यालय के नंबरों 0731-2522200, 8287931723, 9321901866, 9321901865 पर संपर्क कर सकते है।

ये ट्रेनें रद्द

  • जबलपुर से अंबिकापुर के लिए चलने वाली एकमात्र इंटरसिटी एक्सप्रेस 9 जुलाई तक रद्द रहेगी।
  • नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस – आज सोमवार 27 जून से 04 जुलाई तक
  • सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस – 29 जून से 06 जुलाई तक
  • रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस – 29 जून से 06 जुलाई तक
  • सांतरागाछी-रानी कमलावती एक्सप्रेस – 26 मई, 02, 09, 16 व 23 जून
  • भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस – 27 व 30 जून, 04 व 07 जुलाई
  • एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस – 29 जून, 02, 06, 09 जुलाई
  • पुरी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस – 28 जून एवं 05 जुलाई
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस – 30 जून एवं 07 जुलाई
  • एलटीटी-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस – 27 जून एवं 03, 04 एवं 10 जुलाई
  • एनटीटी-विशाखापत्तनम साप्ताहिक एक्सप्रेस – 28 जून एवं 05 जुलाई
  • बिलासपुर-भगत की कोठी द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस – 27 व 28 जून, 04 और 05 जुलाई
  • भगत की कोठी-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस – 30 जून एवं 02, 07 व 09 जुलाई
  • बिलासपुर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस – 30 जून एवं 02, 07 व 09 जुलाई
  • बीकानेर-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस – 28 जून एवं 03, 05, 10 व 12 जुलाई

नोट- यात्रियों को सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पहले अधिक जानकारी के लिए अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 पर कॉल कर जानकारी लें लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews