Hindi News

शुक्र के नक्षत्र में आएंगे बुध, 7 दिनों तक इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, धनलाभ के योग!

Published:
शुक्र के नक्षत्र में बुध का गोचर कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। जातकों के जीवन में खुशहाली भी आ सकती है। तरक्की के योग भी बन सकते हैं। आइए जानें किन लोगों को फायदा होगा?
शुक्र के नक्षत्र में आएंगे बुध, 7 दिनों तक इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, धनलाभ के योग!

शुक्र (Shukra) और बुध ज्योतिष शास्त्र में दोनों ही ग्रहों का खास महत्व होता है। मई 2026 में इन ग्रहों का विशेष योग बनने जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार बुधदेव असुरों के गुरु शुक्र के शुक्राचार्य के नक्षत्र भरणी में प्रवेश करेंगे। यहां 7 दिनों तक संचरण करते रहेंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। जातकों के जीवन में नकारात्मक और सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपत्ति, प्रेम, दांपत्य जीवन, सुख-सुविधा इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। वहीं बुध को बुद्धि, वाणी, करियर, कारोबार, सफलता इत्यादि का कारक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये दोनों ग्रह एक दूसरे के मित्र भी हैं। आइए जानें शुक्र के नक्षत्र में युवराज बुध का गोचर (Budh Gochar) किन लोगों के लिए तरक्की के द्वार खोल सकता है?

मिथुन राशि

बुध की यह चाल मिथुन राशि के जातकों के लिए सफलता के द्वार खोल सकती है। बिजनेस में तरक्की देखने को मिलेगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत हो सकता है।  धन लाभ के प्रबल योग भी बन रहे हैं। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन हो सकता है।  कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध भी अच्छे होंगे। परिवार में खुशहाली आएगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर शुभ रहेगा। ससुराल पक्ष की ओर से मदद मिल सकती है। कारोबार करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इनकम में बढ़ोत्तरी और कार्य क्षेत्र में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। लोगों के साथ आपके संबंध भी मजबूत हो सकते हैं। विदेश यात्रा और तीर्थ यात्रा की योजना भी बन सकती है। घर में भी सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को भी इस दौरान भाग्य का साथ मिल सकता है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास, साहस और ऊर्जा में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। इस दौरान आप चैरिटी और पूजा-पाठ का हिस्सा बन सकते हैं। विदेश जाकर काम करने का मौका भी मिल सकता है। आर्थिक पक्ष के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews