Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम : आज 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-तेज हवा-वज्रपात की भी चेतावनी, पढ़ें IMD अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 48 घंटों में भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।
मध्य प्रदेश मौसम : आज 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-तेज हवा-वज्रपात की भी चेतावनी, पढ़ें IMD अपडेट

मानसून टर्फ, डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के चलते 23-24 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। आज बुधवार को 2 दर्जन जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और बिजली चमकने गिरने का अलर्ट जारी किया गया है ।यहां अगले 24 घंटे के दौरान साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। वही 1 दर्जन जिलों में वज्रपात व झंझावत की चेतावनी जारी की गई है। अब तक औसत 32 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 26.1 इंच पानी गिरना था।प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है यानी अब तक 86 प्रतिशत पानी गिर चुका है।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

  • डिप्रेशन, दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर, 19.8° उत्तरी अक्षांश और 84.0° पूर्वी देशांतर के पास, दरिंगाबादी (ओडिशा) से लगभग 50 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम, भवानीपटना (ओडिशा) से 90 किमी पूर्व और टिटलागढ़ (ओडिशा) से 90 किमी दक्षिण-पूर्व में अवस्थित है। इसके दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ते रहने और एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर पड़ने की संभावना है।
  • मानसून ट्रफ़ वर्तमान में, दीव, सूरत, नंदुरबार, अमरावती, दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर डिप्रेशन के केंद्र से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है।
  • एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर अरब सागर और संलग्न गुजरात पर माध्य समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है।विरुपक हवाओं का क्षेत्र (शियर जोन) भारतीय क्षेत्र में 20° उत्तरी अक्षांश के साथ माध्य समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी की ऊंचाई के मध्य अवस्थित है।

एमपी मौसम: 23 अगस्त तक कहां कहां होगी बारिश

20 अगस्त: रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा में भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात। भोपाल, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में झंझावत और वज्रपात।

21 अगस्त:  नर्मदापुरम, बैतूल, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा में भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में झंझावत और वज्रपात।

22 अगस्त: नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात।भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर में कहीं-कहीं झंझावत और वज्रपात।

23 अगस्त: विदिशा, गुना, अशोकनगर, रीवा, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, छतरपुर में अति भारी वर्षा, झंझावत कहीं-कहीं और वज्रपात। भोपाल, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा भारी वर्षा, झंझावत और कहीं-कहीं
वज्रपात। सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, श्योपुरकलां। झंझावत और वज्रपात कहीं-कहीं

Madhya Pradesh: 1 जून से 19 अगस्त तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 22% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 25% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 19% अधिक वर्षा हुई है। अब तक औसत 31.5 इंच बारिश हो चुकी है यानि 5.9 इंच पानी ज्यादा गिरा है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। अब तक 85 प्रतिशत पानी गिर चुका है।
  • प्रदेश में जुलाई में 10 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों की स्थिति ठीक नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 37% और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 25% बारिश अधिक हुई है।
  • इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 45.8 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ में 44 इंच और अशोकनगर में 42 इंच के करीब बारिश हो चुकी है।

MP Weather Forcast Till 23 Aug

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews