MP Weather Update : मध्यप्रदेश में आज शनिवार से मौसम के 2 रूप देखने को मिलेंगे। पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के असर से अगले 4 दिन तक प्रदेश में बादल बारिश और हीटवेव का असर रहेगा।
एक तरफ 19 जिलों में बादल बारिश की संभावना जताई गई है वही दूसरी तरफ भोपाल, इंदौर-उज्जैन में गर्मी बरकरार रहेगी। रतलाम, खंडवा और बुरहानपुर में भी लू का असर रहेगा। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
ये भी पढ़ें
1मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री पहुंचा, 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम, नए सिस्टम से छाएंगे बादल, रविवार-सोमवार को बारिश के आसार
2Ladli Behna Yojana : आज मिलेगा 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को तोहफा, CM जारी करेंगे 34वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500-1500 रुपए
3वैश्विक ऊर्जा संकट पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया, कहा- भारत नागरिकों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा, राज्यों को जमाखोरी रोकने के निर्देश
4IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, 13 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, तबादला सूची जारी
एमपी मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान
- वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-दक्षिणी द्रोणिका मराठवाड़ा के उत्तरी भाग से मन्नार की खाड़ी तक आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु से होते हुए जा रही है।
- हवा का रुख पश्चिमी बने रहने के कारण अरब सागर से कुछ नमी आ रही है, जिसके असर से ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, विदिशा, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
- भोपाल, इंदौर संभाग में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं लू का प्रभाव भी रह सकता है।फिलहाल 4 दिन तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।
आज इन जिलों में लू-बारिश का अलर्ट
- बुरहानपुर, खंडवा, रतलाम, शिवपुरी, दतिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा में लू का अलर्ट।
- ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, अशोकनगर, विदिशा, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट।
MP Weather : अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
- 26 अप्रैल: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, हरदा,नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश ।रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी और खरगोन में लू ।
- 27 अप्रैल: मुरैना, भिंड, सतना, रीवा, मऊगंज, उमरिया,डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में बारिश ।नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी और खरगोन में लू ।
- 28 अप्रैल: नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार,अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा में लू। सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश ।
- 29 अप्रैल : शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश। बाकी हिस्से में गर्मी का असर ।