Hindi News

MP Weather: मप्र का मौसम बदला, हल्की ठंड के बीच 6 जिलों में बारिश के आसार

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Weather: मप्र का मौसम बदला, हल्की ठंड के बीच 6 जिलों में बारिश के आसार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्टूबर के महीने में मध्यप्रदेश (MP Weather Today) के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के बाद अब बारिश और धूप के बीच हल्की ठंड का भी अहसास होने लगा है। प्रदेश के 45 से ज्यादा जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शुक्रवार 15 अक्टूबर 2021 को 6 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश (Rain) की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े.. उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 महामंत्री समेत 200 कार्यकर्ताओं का इस्तीफा

मौसम विभाग (MP Weather Update) की मानें आज 15 अक्टूबर 2021 को गरज चमक के साथ शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालघाट और सिवनी जिले में बारिश की संभावना है। वही अन्य जिले शुष्क रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी ओडीशा और उत्तरी आंध्रा काेस्ट पर सक्रिय हाे गया है, जिसके चलते आज शुक्रवार काे जबलपुर, शहडाेल, हाेशंगाबाद जिले में कहीं-कहीं बारिश हाेगी। भाेपाल में रात के समय बादल छा सकते हैं।इसके अलावा शनिवार काे बारिश हाेने की भी संभावना है। रविवार काे पूरे प्रदेश में बौछारें पड़ने की भी आसार है।

यह भी पढ़े.. MP News: CMO निलंबित, रोजगार सहायक बर्खास्त, 17 को नोटिस, 11 की वेतन वृद्धि रोकी

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की मानें तो वही दशहरे के लगते ही बीती रात से ठंड का अहसास होने लगा है। प्रदेश में सीजन में पहली बार गुरुवार-शुक्रवार की रात पचमढ़ी में पारा 14.2 डिग्री सेल्सियस और मंडला में 15.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। पचमढ़ी और मंडला के बाद भोपाल में सबसे ज्यादा ठंड रही। दिन का पारा पचमढ़ी के बाद सबसे कम बैतूल का 29 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर में भी रात का पारा 18 के नीचे आ गया।

इन जिलों से मानसून विदा

  • 8 अक्टूबर को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर और नीमच से मानसून की विदाई हुई। विदा होने की सामान्य तारीख 30 सितंबर है। इस हिसाब से अबकी बार 8 दिन की देरी से मानसून ने वापसी की है।
  • 9 अक्टूबर को भोपाल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के सभी जिलों से विदाई हो गई। वहीं भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, आगर, देवास, शाजापुर, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला और डिंडोरी जिलों से भी वापसी हुई। यहां 4 दिन की देरी से मानसून ने विदाई ली है।
  • छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिलों से आज मॉनसून की विदाई 11 अक्टूबर 2021, समान्य तिथि – 05-06 अक्टूबर (5 दिन विलम्ब)
  • अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर, हरदा और बैतूल जिलों से आज मॉनसून की विदाई 12 अक्टूबर 2021, समान्य तिथि – 05 अक्टूबर (7 दिन विलम्ब)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews