MP Weather Report : रविवार से मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन दिखना शुरू हो जाएगा। तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान है,फिलहाल बादल और बारिश की कोई संभावना नहीं है, मगर तीसरे चौथे हफ्ते में बादल छाने के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.
एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में कोई भी विशेष मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इसके कारण हवा का रुख अभी पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हालांकि रविवार से सक्रिय हो रहे एक नया पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी होने के आसार है। रविवार से तापमान में वृद्धि का सिलसिला बना रहेगा। लेकिन 2-3 दिन और रात में हल्की ठंडक होता रहेगा।
ये भी पढ़ें
1मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री पहुंचा, 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम, नए सिस्टम से छाएंगे बादल, रविवार-सोमवार को बारिश के आसार
2Ladli Behna Yojana : आज मिलेगा 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को तोहफा, CM जारी करेंगे 34वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500-1500 रुपए
3वैश्विक ऊर्जा संकट पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया, कहा- भारत नागरिकों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा, राज्यों को जमाखोरी रोकने के निर्देश
4IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, 13 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, तबादला सूची जारी
MP Weather : पिछले 24 घंटे का मौसम का ताजा हाल
- पूरे प्रदेश में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हुआ।
- प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मंडला में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
- सर्वाधिक तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम जिले में दर्ज हुआ।
- ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री ,जजबलपुर में 13.6 डिग्री, उज्जैन में 13.8 डिग्री और भोपाल व इंदौर में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज ।
- शहडोल जिले के कल्याणपुर शहर की रात सबसे ठंडी और तापमान 9.4 डिग्री दर्ज हुआ।
- मंडला में 10.2 डिग्री, गिरवर (शाजापुर)/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 10.5 डिग्री, देवरा (सिंगरौली) में 10.8 डिग्री और खजुराहो (छतरपुर) में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।