Hindi News

Transfer 2023 : अधिकारियों के थोकबंद तबादले, 30 को मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, देखें लिस्ट

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:
Transfer 2023 : अधिकारियों के थोकबंद तबादले, 30 को मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, देखें लिस्ट

Officers Transfer 2023, Transfer 2023:  प्रदेश में अधिकारी कर्मचारियों के तबादले का दौर जारी है। एक तरफ जहां आईएएस आईपीएस के तबादले किए जा रहे। वहीं दूसरी तरफ अन्य अधिकारियों को भी व्यापक तौर पर नवीन पदस्थापना सौंपी जा रही है। इसी बीच एक बार फिर से प्रदेश सरकार द्वारा कई अधिकारियों को नवीन तैनाती दी गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के चिकित्सा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। नवीन तैनाती सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इसकी जानकारी उन्हें विभाग को उपलब्ध करानी होगी।

इनके हुए तबादले

  • अशोक कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर नियुक्त किया गया है
  • गौतम सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर भेजा गया है
  • डॉ रोहतास को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई भेजा गया
  • जबकि अश्वनी कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र नियुक्त किया गया
  • सुनील कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी औरैया भेजा गया
  • जबकि महावीर सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागपत भेजा गया
  • रमेशचंद्र को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मैनपुरी नियुक्त किया गया
  • जबकि संजय जैन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या भेजा गया है
  • अंशुमान सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी नियुक्त किया गया
  • जबकि राजीव को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद भेजा गया है।

यहां देखें लिस्ट

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews