Hindi News

सिंधिया का दिग्विजय पर तंज – वे यात्रा करते रहें हम प्रगति और विकास करते रहेंगे

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
सिंधिया का दिग्विजय पर तंज – वे यात्रा करते रहें हम प्रगति और विकास करते रहेंगे

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia ) मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे शिवपुरी निकल गए। मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की यात्राओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे यात्रायें करते रहें उनको यात्रायें मुबारक हम प्रगति और विकास करते रहेंगे।

शिवपुरी में कार्यकर्ताओं के यहाँ शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में ड्रोन पॉलिसी पर तेजी से काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि बहुत से मामलों में ग्वालियर प्रगति कर रहा है ये अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें – SAHARA India: 40,000 निवेशकों से धोखाधड़ी, 11 महिलाओं सहित 14 पर EOW में मामला दर्ज

सिंधिया ने कहा कि मुझे खुशी है कि दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में यात्री संख्या पहले कम होती थी वो अब बढ़ रही है। कोरोना के नये वैरियंट पर चिंता जाहिर करते हुए सिंधिया ने कहा कि हम उड़ानों को कोविड- अनुरूप बनाने की कोशिश कर रहे हैं ।

ये भी पढ़ें – पटरी पर लौट रही भारतीय अर्थव्यवस्था! ICRA की रिपोर्ट में खुलासा, Q2 में 8.3% की दर से बढ़ेगा GDP

दिग्विजय सिंह की यात्राओं पर तंज कसते हुए सिंधिया ने कहा वो यात्रा करते रहे और हम प्रगति और विकास करते रहेंगे। सिंधिया ने कहा वह मेरे बड़े बुजुर्ग हैं उनका सम्मान कल भी था आज भी है उनकी यात्रा उन्हें मुबारक। सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा पर कमेंट करने से इनकार कर दिया ।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews