Hindi News

BJP विधायक के गनमैन की करतूत, महिला को सरेआम जड़ा थप्पड़, Video Viral

Written by:Kashish Trivedi
Published:
BJP विधायक के गनमैन की करतूत, महिला को सरेआम जड़ा थप्पड़, Video Viral

मेरठ, डेस्क रिपोर्ट सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है। जहां भाजपा विधायक (BJP MLA) के गनमैन द्वारा एक महिला को सरेआम थप्पड़ मार दिया गया है। इस महिला को थप्पड़ मारते हुए वीडियो में देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गनमैन (gunman) BJP विधायक की सुरक्षा में था। वही पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एक शख्स को महिला को थप्पड़ मारते हुए वीडियो में तेजी से देखा जा रहा है।महिला को पीटने वाले युवक बीजेपी विधायक का गनर बताया जा रहा है। वहीं इस मामले में अभी तक फिलहाल आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

जानकारी की माने तो पीड़ित महिला सहारनपुर जिले की रहने वाली है जबकि पुलिस कर्मी बीजेपी विधायक संगीत सोम का गनमैन है। घटना मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की राज नगर कॉलोनी की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नागेंद्र कुमार अपनी पत्नी और दो बेटों कुमार के साथ राजनगर कॉलोनी में रहते हैं। वह आगरा में सेना में तैनात हैं।

Read More : RRB Group D 2019: उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर, परीक्षा तिथि घोषित, देखें नई अपडेट

वहीँ रविवार को जब नागेंद्र कुमार की पत्नी अपने घर के सामने खाली प्लाट में कपड़े सुखाने गई तो BJP MLA सोम का उनकी पत्नी से विवाद हो गया। BJP विधायक संगीत सोम के गनमैन सहारनपुर निवासी कांस्टेबल ने महिला को थप्पड़ मार दिया।

इधर महिला ने आरोप लगाया कि 3 दिन पहले बीजेपी विधायक के गनमैन उसके साथ गाली-गलौज भी की थी। वही विरोध करने पर सिपाही ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। वहीं जब यह सारा वाकया घट रहा था तब पड़ोसी द्वारा अपने छत पर से इस घटना का वीडियो बनाया गया था जिसे वायरल किया गया है, वहीं इस घटना के बाद पीड़ित महिला सदमे में है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !