Hindi News

Weather Alert: मप्र के इन संभागों में बारिश का अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों का हाल

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी(Arabian Sea and Bay of Bengal) से लगातार मिल रही नमी के कारण मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश सिलसिला जारी है।रविवार को उमरिया, सिवनी, दमोह, सागर, जबलपुर, सीधी, गुना, मलाजखंड, ग्वालियर, शाजापुर और दतिया में बारिश हुई। मौसम विभाग (Weather Department) ने आज सोमवार 10 मई को 7 संभागों और कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश (Rain) की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े.. Whatsapp की तरह Instagram भी यूजर्स के लिए लाया मजेदार नया फीचर

मौसम विभाग (Weather Forecast) का पूर्वानुमान है कि दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना हुआ है, जिसके कारण लगातार नमी (Climate Changes) मिल रही है और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल और नीमच-मंदसौर में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े.. इंतजार खत्म: कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, 23 जून को होगा चुनाव

भारतीय मौसम विभाग (Weather Cloud)के अनुसार, 12 और 13 मई को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड में भी भारी बारिश हो सकती है।वही 12, 13 और 14 मई को राजस्थान और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वही जम्मू कश्मीर में भी बुधवार को बारिश हो सकती है। बिहार के कई जिलों में भी आंधी-बारिश व वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।उत्तराखंड के गढ़वाल में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

Rainfall dt 10.05.2021
(Past 24 hours)
Umaria 58.2
Seoni 28.4
Damoh 1.0
Sagar 15.6
Jabalpur 8.4
Sidhi 3.6
Guna 1.8
Shajapur trace
Malanjkhand 5.6
Datia trace
Gwalior 1.9 mm

weather weather weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews