भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मध्यप्रदेश (MP) को तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में अच्छा काम करने के लिए सम्मानित किया है। WHO प्रमुख टेड्रोस एडनोम गेब्रेयसिस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी WHO के अधिकृत ट्विटर एकाउंट पर दी। WHO से सम्मान मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ख़ुशी जताई है और तम्बाकू नियंत्रण के लिए उल्लेखनीय काम करने वाली संस्थाओं को बधाई दी है।
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) 1 जून भारत के लिए इस बार ख़ुशी लेकर आया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत के दो प्रदेशों की संस्थाओं को तम्बाकू नियंत्रण में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया। WHO ने विश्व की कई संस्थाओं के साथ भारत से उत्तर प्रदेश (UP) और मध्यप्रदेश (MP) की संस्थाओं को भी सम्मानित किया है। WHO ने उत्तरप्रदेश (UP) की स्टेट टोबेको कंट्रोल सेल और मध्यप्रदेश (MP) की मध्यप्रदेश वॉलेंटरी हेल्थ एसोसिएशन को सम्मानित किया है।
ये भी पढ़ें
ये भी पढ़ें – अनुकंपा नियुक्ति देने के मामले में फंसा पेंच, ये नियम बनी चुनौती, विधि विभाग से मांगी गई राय
मध्यप्रदेश (MP) को WHO का अवार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने ख़ुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि ये ख़ुशी और गर्व की बात है कि WHO ने वर्ल्ड नो टोबेको डे अवार्ड मध्यप्रदेश की संस्था मध्यप्रदेश वॉलेंटरी हेल्थ एसोसिएशन (Voluntary Health Association) को तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया है। मैं भविष्य में और अच्छे काम के लिए बधाई देता हूँ।
