MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर से 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा घायल

गुजरात के कच्छ जिले में खावड़ा के पास रिन्यूएबल एनर्जी पार्क में मजदूरों से भरी पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुये हैं।
Gujarat Kutch accident

गुजरात के कच्छ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत की सूचना मिली है तो वहीं कई लोग घायल हो गये हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है तो वहीं घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार, यह दर्दनाक हादसा कच्छ जिले में खावड़ा के पास स्थित रिन्यूएबल एनर्जी पार्क में हुआ है। मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप और अन्य वाहन ट्रक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और और कई मजदूर ट्रक के नीचे दब गए। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में 7 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं।

शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही पश्चिम कच्छ पुलिस तत्काल ही घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन की सहायता से फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए खावड़ा से भुज भेजा जा चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे पर क्या बोले कच्छ कलेक्टर?

कच्छ कलेक्टर अनिल राणावसिया ने हादसे की जानकारी मीडिया को देते हुये बताया कि खावड़ा गांव के पास एक भीषण हादसा हुआ है। एक कंकनी से करीब 30-32 मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप वैन एक ट्रक से टकरा गई। घटना के दौरान पिकअप पलट, जिससे कई मजदूर घायल हो गये। वहीं, अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

कलेक्टर से बताया कि घायलों को भुज के जिला अस्पताल लाया गया है जहां डॉक्टर ज़रूरी मेडिकल उपकरण का इस्तेमाल करके उनका इलाज कर रहे हैं। वहीं, RTO और पुलिस वालों की टीमों को घटना की पूरी जांच करने के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा कैसे और क्यों हुआ। जांच के बाद ही हादसे के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर से 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा घायल - MP Breaking News