गुना| भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा कार्यालय के सामने पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिकरवार ने पुतला दहन कार्यक्रम में आरोप लगाया कि साजिशन कांग्रेस के क्षेत्रीय पूर्व सांसद के दबाव में सांसद केपी यादव और उनके बेटे पर मामला दर्ज करवाया है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने ने कहा कि यह विरोधाभास के कारण ही रात एक बजह सांसद पर मामला दर्ज करने का यह कृत्य किया गया है।
भाजपा ने जलाया सिंधिया का पुतला
Written by:Mp Breaking News
Published:





