बीजेपी सांसद ने दी राहुल गांधी को सलाह, जानें क्या कहा

बीजेपी सांसद ने दी राहुल गांधी को सलाह, जानें क्या कहा

गुना,संदीप दीक्षित। गुना सांसद डॉ. केपी यादव (Guna MP Dr. KP Yadav) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को गलत ठहराया है। डॉ. केपी यादव ने राहुल गांधी को सुझाव दिया है कि उन्हें अखण्ड भारत निर्माण के लिए यात्रा निकालना चाहिए। उनके पूर्वजों द्वारा लिए गए गलत निर्णय की वजह से भारत ने अपने कई प्रमुख हिस्सों को खो दिया है।

यह भी पढ़े…आर्यन हत्याकांड का पुलिस ने किया नया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

सांसद यहीं नहीं रुके, बल्कि यह भी कहाकि यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी लगातार टूट रही है। कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है। गुना जिले के प्रभारी मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर द्वारा सड़कों की खराब हालत के चलते चप्पल छोड़ देने के निर्णय को केपी यादव ने सही ठहराया है। उनका मानना है कि प्रदुम्न सिंह तोमर जनता की तकलीफ नहीं देख सकते हैं, इसलिए इस तरह के निर्णय पहले भी ले चुके हैं।

[dgv_vimeo_video id=”769517919″]

यह भी पढ़े…Dabra : एनएच 44 हाईवे पर बड़ा हादसा टला, चलती बस से बोनट व दोनों टायर निकले

पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव जल्द ही सड़क ठीक करवाएंगे और प्रदुम्न सिंह तोमर दोबारा चप्पल पहन लेंगे। इससे पहले गुना में अधिकारियों की बैठे लेने आए सांसद केपी यादव ने पहली जनप्रतिनिधियों के पत्रों की समीक्षा की। एक साथ तीन महत्वपूर्ण बैठक में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए जवाब से सांसद असंतुष्ट नजर आए और दोबारा सही जानकारी लेकर आने की बात कही।

[dgv_vimeo_video id=”769518626″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews