
Guna Drunker Case : गुना जिले में एक शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। जहाँ शराबी ने शराब के लिए खुद की जान को खतरे में डाल दिया। पुलिस ने खुद शराबी के लिए शराब का इंतज़ाम कराया।
शराबी लगभग 1 घंटे तक बिजली के खंभे पर चढ़ा रहा। और करीब 2 घंटे तक ड्रामा चलता रहा। शराबी का नाम घासीलाल बताया जा रहा है। जब शराबी से पूछा गया कि वो खम्बे पर क्यों चढ़ा तो उसने बताया कि – “शराब की उसे सख्त जरूरत थी, वो नहीं चाहता था कि कोई उसकी मौत का जिम्मेदार बने इसलिए शराब की डिमांड कर रहा था शराब मिल गई इसलिये किसी पर आरोप नहीं लगा” घासीलाल नशे का आदि है .. जिसने बिजली के खम्बे पर चढ़कर मरने का ड्रामा किया।
[dgv_vimeo_video id=”775878863″]
पुलिस ने शराबी को दबोचा
घटनाथल पर मौजूद पुलिसकर्मी ने शराबी के लिए शराब की व्यवस्था की। पुलिसकर्मी ने शराब की बोतल को उछालकर शराबी की तरफ फेंका। जैसे ही शराबी खंभे से नीचे उतरकर शराब लेने पहुंचा कुछ लोगों ने उसे दबोच लिया। शराबी को छत सीढ़ी के सहारे छत से नीचे उतार लिया गया। शराबी के इस ड्रामे को देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हो गई।
गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”775773336″]
