दिवाली से पहले गुना पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से जब्त किए पटाखे, चालक गिरफ्तार

गुना पुलिस ने बड़ी मात्रा में पटाखे लेकर जा रहा एक मिनी ट्रक पड़ा है। विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Guna

दीपावली से पहले मध्य प्रदेश में पुलिस अवैध पटाखे की बिक्री और भंडारण को लेकर सख्त नजर आ रही है। इसी के तहत गुना में भी पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली। जहां एक मिनी ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए गए हैं। पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक इस ट्रक में किराने के समान और प्लास्टिक के पाइप के पीछे 16 बड़े कार्टून रखे गए थे। जिनमें आतिशबाजी के पटाखे रखे हुए थे। पुलिस ने ट्रक और पटाखे सहित लगभग 30 लाख रुपए का माल कब्जे में लिया है। चालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।

किराना के पीछे था छुपाया

जब पुलिस ने मिनी ट्रक चालक को रोक कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पवन जोशी निवासी ग्राम चितारा, थाना बदरवास जिला शिवपुरी का रहने वाला है। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें किराने का सामान और प्लास्टिक की पाइप रखे हुए थे। जब इनके पीछे देखा गया तो अलग-अलग तरह के पटाखे से भरे हुए 16 बड़े कार्टून मिले। जब चालक से इन पटाखों के भंडारण और परिवहन से संबंधित लाइसेंस मांगे गए तो उसके पास किसी भी तरह की अनुमति नहीं थी।

मुखबिर ने दी थी सूचना

गुना पुलिस द्वारा यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई है। म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह भदोरिया ने बताया कि मुखबिर ने बताया था कि बड़ी मात्रा में पटाखे गुना से बदरवास ले जाए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने हाइवे पर घेराबंदी की और ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में पटाखे निकले।

पुलिस ने दर्ज किया केस

म्याना पुलिस ने पटाखे के साथ परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा ट्रक भी जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पटाखे कहां से लाए गए और कहां ले जाए जा रहे थे। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews