गुना : आम जनता ने किया पुलिस का सम्मान

गुना : आम जनता ने किया पुलिस का सम्मान

गुना, संदीप दीक्षित। गुना (Guna) पुलिस की कार्यप्रणाली को सराहते हुए आमजन ने एसपी सहित पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। दरअसल बुधवार को गुना की न्यूसिटी कॉलोनी में कुछ बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कारों में तोडफोड़ की थी और हथियारे लहराए थे।

यह भी पढ़े…MP News : सीएम शिवराज के संकल्प का एक साल पूरा, ट्वीट कर कही बड़ी बात

इस मामले की जानकारी मिलते ही गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने एक विशेष टीम तैनात करते हुए अपराधियों की धरपकड़ करवाई। लोगों का भय दूर करने के बाद पुलिस टीम आरोपियों को वादात स्थल पर ही कार्रवाई के लिए लेकर पहुंची थी। इस दौरान अपराधी गलती का एहसास करते हुए कान पकड़कर माफी मांगते देखे गए।

[dgv_vimeo_video id=”679141334″]

यह भी पढ़े…दुल्हन करती रही इंतजार और दूल्हा उसी के जेवर नकदी लेकर हुआ फरार

पूरे घटनाक्रम में गुना पुलिस की शानदार कार्यप्रणाली से प्रभावित न्यू सिटी क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को एसपी राजीव कुमार मिश्रा और उनकी टीम का सम्मान किया। एसपी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि गुना पुलिस इसी तरह तत्परता के साथ कार्रवाई करेगी। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारी उत्साहित नजर आए और मनोबल बढ़ाने के लिए नागरिकों का आभार भी माना।

[dgv_vimeo_video id=”679141079″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews