ग्वालियर में एक मासूम की मौत से सनसनी फ़ैल गई, मासूम की उम्र मात्र 8 साल है, उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पीएम कराया है और रिपोर्ट आने के बाद मालूम चल सकेगा कि मौत की वजह क्या है लेकिन परिजनों ने मौत की वजह पडोसी द्वारा की गई मारपीट बताई है।
ग्वालियर शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गाँव में रहने वाली 8 साल की मासूम अलीना का शव उसके घर पर मिला, सूचना पर पुलिस पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया शव की पड़ताल की गई तो उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए, पुलिस ने मार्ग कायम कर जाँच में ली और शव को पीएम के लिए ले गई।
बच्ची की मौत से गाँव में सन्नाटा पसर गया, गाँव के लोग और परिजन शव को पीएम के लिए जयारोग्य अस्पताल लेकर आये, यहाँ मीडिया को मृतकअलीना की बुआ ने उसके साथ मारपीट किये जाने के आरोप लगाये, उन्होंने कहा कि पास में ही रहने वाले अमीन नामक व्यक्ति ने उनकी बच्ची के साथ मारपीट की है।
खेलने गई बच्ची पर पड़ोसी ने लगाया चोरी का इल्जाम
शमीम ने बताया कि अलीना अन्य बच्चों के साथ कहलने के लिए पड़ोस वाली गली में गई थी वहां जामफल के पेड़ लगे हैं बच्चे खेलने जाते हैं यहाँ उसे अमीन नामक व्यक्ति ने देख लिया और उसपर उसके घर में चोरी करने के आरोप लगाकर उसे खींचकर अपने घर ले गया और उसके साथ मारपीट की।
चोरी का आरोप लगा मासूम को बेरहमी से पीटा
अमीन अपने घर पर मारपीट करने के बाद उसे घर लेकर आया और पूरे घर को उथल पुथल कर दिया फिर कहने लगा मिल गे चोरी का सामान जो इसने चोरी किया था, उसने फिर बच्ची के साथ मारपीट की फिर से घर ले गया उसे बेरहमी से पीटा और जब वो बेसुध हो गई तो घर छ्छोड़ गे जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी से होगी पूछताछ
शमीम ने बताया कि जिस समय अमीन बच्ची को घर छोड़कर गया था उस समय घर पर कोई नहीं था उसका पिता बाहर गया था बच्ची की माँ है नहीं, जब पिता सलमान घर लौटा तो उसे बच्ची का शव मिला जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी, उधर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अमीन से पूछताछ की जाएगी और उसके द्वारा लगाये गए चोरी के आरोप और उसपर लगाये गए मारपीट के आरोपों की भी तस्दीक की जाएगी।






