किसानों को धान खरीद कर ठगने वाले व्यापारी पर नये कृषि क़ानून के तहत मामला दर्ज

किसानों को धान खरीद कर ठगने वाले व्यापारी पर नये कृषि क़ानून के तहत मामला दर्ज

डबरा, सलिल श्रीवास्तव| भितरवार अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाजना के धान कारोबारी द्वारा धान खरीद कर किसानों (Farmers) को पैसा ना देते हुए परिवार सहित रफू चक्कर होने पर कलेक्टर (Collector) ने एफआईआर (FIR) के निर्देश दिए हैं। व्यापारी की संपत्ति कुर्क कर किसानों को पैसा दिलाया जाएगा। यह पूरी कार्यवाही नये कृषि कानूनों किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) अनुबंध मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम 2020 तथा कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अधिनियम 2020 के तहत की गई |

यह मामला भितरवार तहसील के बेलगाढा थाने में दर्ज किया गया है जो सम्भवतः जिले का पहला मामला होगा। ग्राम बाजना निवासी बलराम परिहार द्वारा गांव के लगभग आधा सैकड़ा से अधिक किसानों की धान यह कहकर खरीद ली थी की चार-पांच दिन के अंदर सभी का भुगतान करा दूंगा। जिसके चलते ग्राम के किसानों ने उक्त व्यक्ति की बातों में आकर अपनी लाखों रुपए की धान उसको विक्रय कर दी। गांव से धान विक्रय के लिए उक्त कारोबारी द्वारा बाहर भेज दी गई। वही 2 दिसंबर 2020 की शाम उक्त कारोबारी अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर गांव से फरार हो गया था। जो गांव के आधा सैकड़ा से अधिक किसानों के करीब 40 लाख रुपए लेकर भाग गया है। जिसमें कई किसानों के कुछ नगदी रुपए भी उक्त कारोबारी द्वारा कारोबार के नाम पर लिए गए थे। वही किसानों ने उक्त कारोबारी पर यह भी आरोप लगाया कि वह चिटफंड का काम भी करता था।

किसानों ने कुछ दिन पहले एसपी अमित सांघी को ज्ञापन देकर व्यापारी पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद उक्त व्यापारी पर एफआइआर दर्ज करा दी गई है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिये जगह जगह दबिश दे रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews