“महाराज” पहुंचे राज्यसभा, समर्थकों में खुशी की लहर, बांटी मिठाई, होर्डिंग लगे

“महाराज” पहुंचे राज्यसभा, समर्थकों में खुशी की लहर, बांटी मिठाई, होर्डिंग लगे

ग्वालियर।अतुल सक्सेना| पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद ग्वालियर में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ रही है। समर्थकों ने मंदिरों पर पूजा अर्चना कर मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया। साथ ही कहा कि सिंधिया का निर्वाचन युवाओं को प्रोत्साहन देगा। भाजपा ने युवा शक्ति को आगे बढ़ाकर नए भारत के निर्माण की शुरुआत कर दी है।

शुक्रवार को सुबह राज्यसभा के लिए मतदान के बाद से ही सिंधिया समर्थक उनके निर्वाचन को लेकर आश्वस्त थे। शाम को जब परिणाम आया और 56 वोटों के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को निर्वाचित घोषित किया गया, ग्वालियर में उनके समर्थक झूम उठे। “समस्या आपकी संघर्ष हमारा” सामाजिक संस्था के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा ने अपने साथियों के साथ बाबा अचलनाथ महादेव मंदिर पर भोले बाबा की पूजन अर्चना की और “महाराज” के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की प्रार्थना की । समर्थकों ने लड्डूओं का भोग लगाकर जनता के बीच मिठाई बांटी । सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि सिंधिया जी हमेशा ग्वालियर चंबल संभाग ही नहीं प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे है और हमेशा प्रदेश के विकास के लिए कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे । हम सभी साथियों को बहुत प्रसन्नता है हम सभी लोग पूरी ताकत से श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के नेतृत्व में संघर्ष जारी रखेंगे।

युवा शक्ति को आगे बढ़ाकर भाजपा ने की नए भारत के निर्माण की शुरुआत : प्रवीण

मध्यप्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव, ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सामाज सेवी डॉ प्रवीण अग्रवाल ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया और सभी भाजपाई और गैर कांग्रेसी विधायकों का आभार व्यक्त किया। डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि सिंधिया का निर्वाचन युवाओं को प्रोत्साहन देगा। भाजपा ने युवा शक्ति को आगे बढ़ाकर नए भारत के निर्माण की शुरुआत कर दी है। मप्र में शिवराज सिंह चौहान के साथ श्री सिंधिया का साथ आधुनिक और आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण की नई शुरुआत करेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews