Hindi News

होर्मुज से भारत पहुंचे जहाज को ज्योतिरादिय सिंधिया ने PM Modi की सफल डिप्लोमेसी बताया, कांग्रेस पर साधा निशाना

Written by:Atul Saxena
Published:
सिंधिया ने कहा कि जब भी संकट की घड़ी आई तो विपक्ष हमेशा नकारात्मक सोच के साथ खड़ा दिखाई दिया है, आज विश्व स्तर के संकट में भारत में हर कोई हर किसी के साथ खड़ा है केवल कांग्रेस आलोचना करने पर उतारू है,।
होर्मुज से भारत पहुंचे जहाज को ज्योतिरादिय सिंधिया ने PM Modi की सफल डिप्लोमेसी बताया, कांग्रेस पर साधा निशाना

Scindia Gwalior

ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के चलते उपजे वैश्विक संकट के बीच भारत के लिए उस समय राहत की बात सामने आई जब बंद पड़े होर्मुज ने केवल एक जहाज को निकलने का मौका दिया और वो जहाज भारत के लिए कच्चे तेल का टैकर लेकर आय और सफलता पूर्वक सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर मुंबई बंदरगाह पहुंच गया।

PM Modi के कारण दुनिया में बढ़ा देश का मान   

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल डिप्लोमेसी का परिणाम बताया, मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज विश्व में भारत का कितना मान बढ़ा है ये उसका सबसे बड़ा और ताजा उदाहरण है सिंधिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आर्थिक सुरक्षा  और जन जन की सुरक्षा को ही अपना लक्ष माना है यही कारण है कि संकट की इस घड़ी में भी भारत में किसी तरह की समस्या नहीं है, किसी भी पेट्रोलियम पदार्थ की कमी नहीं है।

संकट के समय कांग्रेस नकारात्मक सोच के साथ खड़ी दिखती है 

कांग्रेस द्वारा गैस की किल्लत सहित अन्य मामलों पर की जा रही बयानबाजी के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि जब भी संकट की घड़ी आई तो विपक्ष हमेशा नकारात्मक सोच के साथ खड़ा दिखाई दिया है, आज विश्व स्तर के संकट में भारत में हर कोई हर किसी के साथ खड़ा है केवल कांग्रेस आलोचना करने पर उतारू है, उन्होंने कहा पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने भी संसद में स्पष्ट कर दिया है कि पेट्रोल, डीजल केरोसिन किसी की कमी नहीं है लेकिन कांग्रेस को तो राजनीति करनी है और यही उसका चरित्र है।

लोगों से अपील खेलों को जीवन में अपनाएं स्वस्थ रहें 

दरअसल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर पहुंचे, यहाँ उन्होंने कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में कैट द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और बैट पर हाथ भी आजमाए, मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कैट के सदस्यों को क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बधाई दी और लोगों से अपील की कि वे खेलों को अपने जीवन में उतारें और खुद को स्वस्थ रखें, उन्होंने कहा ये ऐतिहासिक मैदान है इसपर बड़े बड़े रिकॉर्ड बने है, सचिन तेंदुलकर ने यहीं एक दिवसीय क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाया था यहाँ खेलना सौभाग्य की बात है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews