रिश्ते तार-तार, बेटे ने सौतेली मां के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

रिश्ते तार-तार, बेटे ने सौतेली मां के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। माँ बेटे का रिश्ता प्यार और भरोसे का वो रिश्ता होता है जिसपर यदि कोई शक करे तो उसे लोग पापी कहते हैं लेकिन यदि माँ बेटे के रिश्ते में ही पाप आ जाए तो इसे आप क्या कहेंगे। एक ऐसा ही मामला सामने आया है ग्वालियर (Gwalior) में जहाँ एक बेटे ने अपनी सौतेली माँ के साथ दुष्कर्म (Rape) कर दिया। रोती हुई माँ पुलिस थाने (Police Station) पहुंची और सौतेले बेटे की करतूत पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

सीएसपी आत्माराम शर्मा ने बताया कि गिरवाई थाना क्षेत्र में वीररपुर बांध के पास एक मजदूर परिवार रहता है। गृह स्वामी की पहली पत्नी के निधन के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। उसके साथ उसका बेटा भी रहता है। बेटा बेरोजगार है पिता मजदूरी करता है। कल जब पिता बाहर मजदूरी पर गया था तो बेटे ने अपनी सौतेली माँ को ही हवस का शिकार बना डाला।

शिकायत के मुताबिक घटना सुबह करीब चार बजे की है जब महिला गहरी नींद में थी तभी बेटे ने अपनी सौतेली माँ को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और भाग गया। थोड़ी सामान्य होने के बाद महिला रोती हुई गिरवाई पुलिस थाने गई और दुष्कर्मी सौतेले बेटे की शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews