Agnipath Protest : भारत बंद आह्वान को लेकर Gwalior रेलवे स्टेशन पर RPF – GRP की पैनी नजर

Agnipath Protest : भारत बंद आह्वान को लेकर Gwalior रेलवे स्टेशन पर RPF – GRP की पैनी नजर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अग्निपथ योजना के विरोध (Agnipath Protest ) में पिछले पांच दिनों से हो रहे प्रदर्शनों के बाद आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसे लेकर देश प्रदेश के साथ ग्वालियर में भी अलर्ट है। स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर रखे हुए है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन (Gwalior Railway Station) पर सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं।

केंद्र सरकार की अग्निपथ सेना भर्ती योजना का लगातार विरोध हो रहा है, ग्वालियर (Gwalior News) में भी पिछले दिनों इसके विरोध में उपद्रवियों ने हंगामा किया था , गोला का मंदिर चौराहे से लेकर युवकों ने जमकर उत्पात मचाया था। प्रदर्शनकारियों के निशाने  पर बिरलानगर स्टेशन आया था।

ये भी पढ़ें – अग्निपथ योजना को लेकर आज भारत भारत बंद का आह्वान, मध्य प्रदेश सहित देश के बड़े शहरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

उपद्रवियों ने बिरलानगर रेलवे स्टेशन को बहुत नुकसान पहुंचाया था, तोड़फोड़ की, स्टेशन के बेंच, डस्टबिन उखाड़कर रेलवे ट्रेक पर फेंक दिए थे, रेलवे स्टेशन के ऑफिसों में घुसकर तोड़फोड़ की थी , इसे सबको देखते हुए आज भारत बंद (Bharat Bandh)  के आह्वान पर रेलवे ने स्टेशन पर सुरक्षा के बड़े इंतजाम किये हैं।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश: अग्निपथ योजना का MP में नहीं कोई विरोध, प्रदेश में पूरी तरह शांति-गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

रेलवे डीएसपी शुभाश्रीवास्तव ने बताया कि RPF और GRP दोनों मिलकर स्टेशन और इसके आसपास नजर रखे हुए हैं। हमने अतिरिक्त बल भी लगाया है आसपास के छोटे स्टेशनों पर भी नजर बनाये हुए हैं। हर यात्री की चैकिंग की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”722076127″]

[dgv_vimeo_video id=”722075585″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews