भगवान राम पर विवादित बयान देने वाले नेपाली पीएम के खिलाफ आक्रोश,तस्वीर जलाई

भगवान राम पर विवादित बयान देने वाले नेपाली पीएम के खिलाफ आक्रोश,तस्वीर जलाई

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

चीन की शह पर लगातार भारत के खिलाफ मोर्चा खोल रहे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भगवान राम के जन्म स्थान पर की गई विवादित टिप्पणी से भारत में गुस्सा है। बयान से आक्रोशित लोगों ने ग्वालियर में ओली की तस्वीर को आग के हवाले किया।

शहर के प्रबुद्ध नागरिक मंच ने मंगलवार की शाम फूलबाग परिसर में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ आक्रोश जताते हुए उनकी तस्वीर और पोस्टर जला दिये। प्रबुद्ध नागरिक मंच के अध्यक्ष महेश मुदगल ने इस मौके पर कहा कि दुष्ट, पापी और धर्म द्रोही चीन हमारी सीमाओं पर बुरी नजर डालने के बाद अब हमारी संस्कृति पर बुरी नजर डाल रहा है और उसने इसके लिए अपने गुलाम नेपाल का सहारा लिया है। चीन की शह पर ही नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या को लेकर विवादित बयान दिया है। महेश मुदगल ने नेपाल के प्रधानमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि वे शीघ्र अपना बयान वापस लें वरना भारत में रह रहे नेपाली और भगवान राम को आराध्य मनाने वाले भारतवासी उसकी ईंट से ईंट बजा देंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews