EOW का एक और एक्शन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार 20,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

EOW का एक और एक्शन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार 20,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  EOW ग्वालियर की टीम ने एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्यवाही की। टीम ने मोतीमहल क्षेत्र से फर्म्स एंड सोसायटी कार्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

SP EOW अमित सिंह ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि सोना चांदी व्यवसाई संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन ने अपने कर्मचारी को संघ के पंजीयन के नवीनीकरण के लिए फर्म्स एंड सोसायटी कार्यालय भेजा था।  जब उनका कर्मचारी कार्यालय में पदस्थ असिस्टेंट रजिस्ट्रार भगवान दास कुबेर के पास गया तो उन्होंने उससे रिश्वत की मांग की।

ये भी पढ़ें – पंचायत सचिव के दो ठिकानों पर EOW का छापा, बेहिसाब संपत्ति मिली

रिश्वत मांगने की शिकायत EOW में की गई और आज बुधवार को जैसे ही रिश्वत की रकम 20,000 रुपये भगवान दास कुबेर को दिए गए, वहां पहले से तैयार EOW टीआई यशवंत गोयल की टीम ने छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – MP News: सत्ता-संगठन की फटकार के बाद बैकफुट पर स्कूल शिक्षा मंत्री

गौरतलब है कि ये पहला मौका है जब EOW ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्यवाही की है  आज सुबह EOW ने पंचायत सचिव रोशन सिंह गुर्जर के ग्वालियर और भिंड स्थित घरों पर छापामार कार्यवाही की है जिसमें बेहिसाब संपत्ति मिली है।  EOW की कार्यवाही के बाद से रिश्वतखोर कर्मचारियों- अधिकारियों में दशहत का माहौल है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना – चांदी दोनों में उछाल, ये है बाजार का हाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews