ग्वालियर में एक और पॉजिटिव केस, 123 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

ग्वालियर में एक और पॉजिटिव केस, 123 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए किये जा रहे प्रयासों को गुरुवार को झटका लगा है। जिले में एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 123 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये जिले में किए जा रहे व्यापक प्रबंध के साथ-साथ संदिग्ध मरीजों की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। ग्वालियर में गुरुवार को 124 स्वास्थ्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 123 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव एवं एक नमूने की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। पॉजिटिव प्राप्त नमूने के मरीज को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कर इलाज प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्वालियर के सिल्वर स्टेट निवासी एक व्यक्ति की जांच पॉजिटिव प्राप्त हुई है। यह व्यक्ति परिवार सहित दिल्ली से ग्वालियर आए थे और संस्थागत क्वारंटाइन के आईसोलेशन में परिवार सहित थे। इन्हें सिटी सेंटर में सत्कार लॉज में क्वारेंटाइन किया गया था। इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार प्रारंभ किया गया है। इसके साथ ही अन्य आवश्यक कदम भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से उठाए गए हैं।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में अब तक 2 हजार 374 सेम्पल की जांच कराई गई है। जिनमें अब तक कुल तीन जांच रिपोर्टें पॉजिटिव प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही 2 हजार 204 जांच निगेटिव प्राप्त हुई हैं। 103 प्रकरणों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। 62 जांच नमूनों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब तक 7 हजार 663 लोगों को होम क्वारंटाइन कराया गया था, जिनमें से 6 हजार 30 की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण हो गई है। जिले में कुल 3 लाख 73 हजार 552 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews