BSF टेकनपुर से गायब हुईं दोनों महिला प्रशिक्षक पश्चिम बंगाल में मिलीं, बताई गायब होने की कहानी, Gwalior में दर्ज है अपहरण का मामला

ग्वालियर पुलिस ने दोनों महिला प्रशिक्षकों के मिलने की पुष्टि की है, एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि दोनों महिला प्रशिक्षक कोलकाता बीएसएफ ऑफिस में हैं , उनकी तलाश में गई ग्वालियर पुलिस की टीम ने भी दोनों से पूछताछ की है, जल्दी ही उन्हें ग्वालियर लाया जायेगा ।
bsf constable

BSF Tekanpur Gwalior News : सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर में पदस्थ दोनों महिला प्रशिक्षक आखिरकार 36 दिन बाद मिल गई हैं, इनके गायब होने के बाद से ही ग्वालियर पुलिस और बीएसएफ इनकी तलाश कर रही थी, बताया जा रहा है कि दोनों महिला प्रशिक्षक पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित बीएसएफ कैम्प में खुद ही पहुंची हैं, बीएसएफ के अधिकारियों ने दोनों से अचानक ड्यूटी से बिना बताये गायब होने को लेकर पूछताछ की है, ग्वालियर पुलिस ने भी इनसे पूछताछ की है,  इसमें से एक महिला प्रशिक्षक पर अपहरण का मामला ग्वालियर के बिलौआ थाने में दर्ज है।

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक महिला प्रशिक्षकों आकांक्षा निखर और शहाना खातून ने अपनी मर्जी से एकेडमी से जाना बताया है, दोनों पक्की सहेलियां हैं, बीएसएफ की प्रशिक्षक अकादमी की एसटीसी शाखा में पदस्थ थीं और 6 जून से अचानक लापता हो गईं , आकांक्षा जबलपुर की रहने वाली है जबकि शाहना खातून पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की, कहा जा रहा है कि आकांक्षा ने अपने जाने का कारण पारिवारिक परेशानियाँ बताई हैं,  अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

कोलकाता BSF पहुंच गईं दोनों महिला कांस्टेबल 

ग्वालियर पुलिस ने दोनों महिला प्रशिक्षकों के मिलने की पुष्टि की है, एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि दोनों महिला प्रशिक्षक कोलकाता बीएसएफ ऑफिस में हैं , उनकी तलाश में गई ग्वालियर पुलिस की टीम ने भी दोनों से पूछताछ की है, जल्दी ही उन्हें ग्वालियर लाया जायेगा, उधर डीएसपी हेड क्वार्टर अशोक सिंह जादौन ने बताया कि जो जानकारी अभी तक सामने आई है कि दोनों आपसी रजामंदी से गायब हुई थी लेकिन आकांक्षा निखर के परिजनों ने इस मामले में ग्वालियर के बिलौआ थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया है इस मामले में भी इनसे पूछताछ की जाएगी।

आकांक्षा की माँ ने शहाना के खिलाफ दर्ज कराई है अपहरण की FIR 

आपको बता दें कि टेकनपुर बीएसएफ अकादमी में पदस्थ कांस्टेबल (प्रशिक्षक) आकांक्षा निखर और कांस्टेबल (प्रशिक्षक)  शाहना खातून 6 जून से एकेडमी से गायब हो गई थी, इसका खुलासा आकांक्षा निखर के घर बीएसएफ के फोन से हुआ, आकांक्षा की माँ टेकनपुर आई, और फिर शहाना खातून के घर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद भी गई लेकिन वहां उनकी बच्ची नहीं मिली, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी शाहना के परिवार के संपर्क में ही है, उसके बाद उन्हें शाहना खातून पर उनकी बेटी के अपहरण की एफआईआर बिलौआ थाने में करवाई है।

ग्वालियर पुलिस जल्दी ही कोलकाता से लेकर आयेगी 

हालाँकि पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज चैक किये तो दोनों ड्रेस में एक साथ सामान्य अवस्था में जाती दिखाई दी, लेकिन चूँकि परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया तो पुलिस उस एंगल से जाँच कर रही थी, इसके लिए के टीम मुर्शिदाबाद भी भेजी गई थी जो अब जल्दी ही दोनों महिला प्रशिक्षकों को ग्वालियर लेकर आएगी।

[dgv_vimeo_video id=”983011214″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews