उपचुनाव : भाजपा का बड़ा दावा- दो दिन में 35 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

उपचुनाव : भाजपा का बड़ा दावा- दो दिन में 35 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना
ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थकों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) परिवार में शामिल करने के लिए पार्टी ने ग्वालियर (Gwalior) में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया है। इसके दो दिन बीत चुके हैं एक दिन शेष है और भाजपा का दावा है कि अब तक 35,843 कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी 22, 23 और 24 अगस्त को तीन दिन तक ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने परिवार में शामिल कर रही है जो ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक हैं और जब सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी थी तब उन्होंने भी कांग्रेस छोड़ दी थी लेकिन भाजपा जॉइन नहीं की थी। वे सब एक अवसर का इंतजार कर रहे थे जो कोरोना के कारण लंबा हो गया। लेकिन उपचुनाव से पहले भाजपा ने ग्वालियर में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया है। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

जानकारी देते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं सिंधिया समर्थक नेता प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार 22अगस्त और रविवार 23 अगस्त दो दिन में 35,843 कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी परिवार का हिस्सा बने हैं। जबकि अभी 24 अगस्त का एक दिन शेष है। गौरतलब है कि सदस्यता अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी वीडी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश सरकार के मंत्री सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता की मौजूदगी है।।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews