डबरा में खुलेगा पशु चिकित्सालय, सीएम डॉ मोहन यादव ने की घोषणा, कांग्रेस और टीएमसी पर साधा निशाना

डॉ मोहन यादव ने कहा कि जो नतीजे आ रहे हैं उसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूँ कि उनके तीसरे कार्यकाल में जनता प्रचंड बहुमत देकर उनपर विश्वास की मुहर लगा रही है, लोकतंत्र में सबसे बड़ा आशीर्वाद जनता का होता है और ये परिणाम कांग्रेस और उनके साथियों के लिए एक सबक है।
CM Dr. Mohan Yadav Animal Husbandry Conference Gwalior

CM Dr. Mohan Yadav Animal Husbandry Conference Gwalior

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ किया तथा विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नागरिकों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया साथ ही गौसेवा भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्वालियर में पशु आहार निर्माण और वेलनेस केंद्र खोलने की घोषणा की हेमसिंह की परेड पशु चिकित्सालय के उन्नयन की घोषणा की साथ ही डबरा में नया पशु चिकित्सालय खोलने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है इसमें 16 विभाग मिलकर एक साथ काम कर रहे हैं जिसका सीधा लाभ किसानों को होने वाला है, चाहें बकरी पालक हो या फिर गाय भैंस पालने वाला पशुपालक हमारे लिएय सब बराबर हैं हम गौपालन को बढ़ावा दे रहे हैं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे रह हैं हमें दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश को देश में नम्बर एक बनाना है।

उन्होंने कहा जैसे सीमा पर किसान वैसे खेत में किसान खड़ा होता है, सीमा पर जवाब दुश्मन से आंख मिलाकर देश की रक्षा करता है और खेत में किसान सूरज और मौसम से आँख मिलाकर हमारे लिए अन्न उपजाता है, मुख्यमंत्री ने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हिट में चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र इस समय किया और कहा हमारी सरकार हर स्थिति में किसानों एक साथ है क्योंकि अन्न दाता है तभी प्रदेश खुश हाल है।

सीएम ने की घोषणाएं 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यहाँ घोषणाएं भी की उन्होंने कहा कि अभी तक मनुष्यों के लिए ही एम्बुलेंस चलती थी लेकिन ग्वालियर में अब गौ एम्बुलेंस भी चल रही है, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्वालियर में पशु आहार निर्माण और वेलनेस केंद्र खोलने की घोषणा की, हेमसिंह की परेड पशु चिकित्सालय के उन्नयन की घोषणा की साथ ही डबरा में नया पशु चिकित्सालय खोलने की भी घोषणा की।

बंगाल जीतने का सपना और संकल्प पूरा हो रहा है 

मुख्यमंत्री ने कहा आज का दिन बहुत सौभाग्य का दिन है मुझे क्या मालूम था कि पशुपालकों को बुलाने पर गौमाता का ऐसा आशीर्वाद मिलेगा कि बंगाल और असम में भाजपा जीत का जश्न मनाएगी, उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व उनके सुशासन का ही कमाल है कि भाजपा जिस जीत का इन्तजार वर्षो से कर रही है उस बंगाल को जीतने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा अब प्रधानमंत्री बंगाल जायेंगे और पहली बार बंगाल में भी भाजपा का मुख्यमंत्री होगा और ये ऐतिहासिक पल होगा।

ये परिणाम कांग्रेस के लिए एक सबक 

डॉ मोहन यादव ने कहा कि जो नतीजे आ रहे हैं उसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूँ कि उनके तीसरे कार्यकाल में जनता प्रचंड बहुमत देकर उनपर विश्वास की मुहर लगा रही है, लोकतंत्र में सबसे बड़ा आशीर्वाद जनता का होता है और ये परिणाम कांग्रेस और उनके साथियों के लिए एक सबक है, मुख्यमंत्री ने कहा राहुल गांधी जिस तरह से देश में और विदेश में लोकतंत्र का मजाक बनाते हैं जनता उसे पसंद नहीं कर रही।

आज संकल्प लें घुसपैठियों को रहने नहीं देंगे 

डॉ मोहन यादव ने कहा आज हम एक बात के लिए संकल्प करें कि देश हो या प्रदेश घुसपैठिये कहीं भी हों उन्हें रहने नहीं देंगे, हमारे देश के संसाधनों पर अधिकार सिर्फ देशवासियों का है विदेशियों का नहीं है ममता बनर्जी को भी बंगाल की जनता ने इसका जवाब दे दिया है। हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने के सवाल पर सीएम ने कहा नाच ना आवे आंगन टेढ़ा… ममता बनर्जी के शाम 6 बजे तक मतगणना केंद्र पर डटे रहने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा और पांच साल तक डटी रहें तो भी चलेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews