सीएम डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर को दी 150 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सिंधिया ने कहा हम निःशब्द हैं, धन्यवाद देते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र मध्यप्रदेश के साथ देश की इकॉनामी डेवलपमेंट में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। कभी बीहड़ों के लिए मशहूर रहा यह क्षेत्र हमारी सरकार के प्रयासों से आज औद्योगिक गतिविधियों का नया मानचित्र और प्रगति की नई पहचान बन रहा है।
CM Dr Mohan Yadav Gwalior

CM Dr Mohan Yadav Gwalior

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर जिले के ग्रामीण अंचल की भितरवार विधानसभा के घाटीगांव पहुंचे, यहाँ उन्होंने करीब 150 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया, खास बात ये है कि मुख्यमंत्री को तय कार्यक्रम के मुताबिक करीब 122 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण करना था जो उन्होंने किया लेकिन कार्यक्रम के दौरान उनके सामने 9 और मांगे रखी गई जिसे उन्होंने स्वीकार किया और उनकी घोषणा कर दी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसके लिए डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया और कहा हम आपकी इस सौगात के लिए निःशब्द हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने यहाँ से प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 27 हजार बहनों के खातों में लाड़ली लक्ष्मी योजना की 34वीं क़िस्त जारी की, सीएम ने  क़िस्त के रूप में 1500- 1500 रुपये की कुल 1836 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की।

सीएम ने की ग्वालियर अंचल की तारीफ 

सीएम ने मंच से ग्वालियर अंचल में हो रहे विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा ये अंचल बहुत समृद्ध अंचल है यहाँ चीता है यहाँ के जंगल आबाद हो रहे हैं, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना एक कार्य हो रहे हैं इसलिए ये मध्य प्रदेश के लिए ये अंचल गौरव है हम इसके विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण 

डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर 121 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत वाले 54 विकास कार्यों की सौगात ग्वालियर अंचल के ग्रामीण क्षेत्र को दी। उन्होंन लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया इसी के साथ लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत वाले 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें 39 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से कुलैथ घाटीगांव में शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी शामिल है।

सौगातों के लिए हम निःशब्द हैं कृतज्ञ हैं : सिंधिया 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर कहा सीएम ने आज इतिहास रचा है जो समूचे ग्रामीण अंचल में सौगातों की बौछार की है इसके लिए मैं दिल की गहराइयों से धन्यवाद अर्पित करना चाहता हूँ, सिंधिया बोले मुख्यमंत्री यहाँ 121 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का सौगात देने आये थे उसके बाद 9 और मांग उनके सामने रखी जाये और उसे वो मान ले बड़ी बात है हम निःशब्द हैं कृतज्ञ है।

मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणाएं 

  • मुख्यमंत्री ने आरोन-पाटई उद्वहन सिंचाई परियोजना की घोषणा।
  • भितरवार पीएचसी बनेगा सिविल अस्पताल।
  • घाटीगांव उप स्वास्थ्य केंद्र का होगा पीएचसी में उन्नयन।
  • भितरवार और घाटीगांव में खुलेंगे आईटीआई केंद्र।
  • शबरी माता और भगवान देवनारायण धाम धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे।
  • घाटीगांव, चीनोर और करहिया में स्थापित होंगे सांदीपनि विद्यालय।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews