Hindi News

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़कों पर, “किसान न्याय यात्रा” में लगाये BJP सरकार पर कई आरोप

Written by:Atul Saxena
Published:
किसान न्याय यात्रा में शामिल राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है, हम भाजपा की सरकार को उसके किये वादे याद दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे हैं और ज्ञापन सौंप रहे हैं।      
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़कों पर, “किसान न्याय यात्रा” में लगाये BJP सरकार पर कई आरोप

“Congress Kisan Nyay Yatra” allegations against BJP: मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को किसानों से किये गए वादे के मुताबिक फसलों का समर्थन मूल्य दिलाने और उनकी समस्याओ को दूर करने की मांग कांग्रेस लंबे समय से कर रही है, इसी क्रम में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपे।

कांग्रेस ने जिला स्तर पर निकाली किसान न्याय यात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस ने आज सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों के समर्थन में किसान न्याय यात्रा निकाली जिसके तहत नेताओं ने प्रदर्शन किये, और फिर कलेक्ट्रेट जाकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप रहे हैं, ज्ञापन में गेहूं और धान की वादे के मुताबिक समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं करवाना, सोयाबीन की फसल की एमएसपी 6 हज़ार रुपये करना, भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन जैसे किसानों की समस्या का साथ साथ राहुल गांधी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी की बातें कहीं गई है।

कांग्रेस सांसद ने लगाये भाजपा सरकार पर आरोप 

ग्वालियर में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी करने और वादाखिलाफी करने के आरोप लगाये, किसान न्याय यात्रा में शामिल राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है, हम भाजपा की सरकार को उसके किये वादे याद दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे हैं और ज्ञापन सौंप रहे हैं।      

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews