
Congress protests in Gwalior : ग्वालियर नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जन सुनवाई में आज कांग्रेस गंदे पानी की समस्या को लेकर वहां पहुंची लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं देख कांग्रेस भड़क गई और हंगामा कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं लेकिन ना सरकार को और ना ही प्रशासन को कोई चिंता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार विकास यात्रा नहीं नौटंकी यात्रा निकाल रही है जिसका जवाब जनता उन्हें देगी।

कांग्रेस का आरोप गंदा पानी मिल रहा पीने के लिए
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा कांग्रेस नेताओं और ग्वालियर विधानसभा के क्षेत्रीय लोगों के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंचे, उन्होंने कहा कि आज ग्वालियर विधानसभा के लोग अंधकार में जी रहे हैं सीवर उफन रहे हैं, गंदा पानी पीने के लिए मिल रहा है लेकिन किसी को चिंता नहीं है।
ऊर्जा मंत्री की विधानसभा में ही समस्याओं का अंबार
उन्होंने कहा कि ग्वालियर विधानसभा के विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा मंत्री हैं वो बातें बड़ी बड़ी करते है लेकिन ये हकीकत है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज जब जन सुनवाई में आये तो यहाँ कोई जिम्मेदार अधिकारी ही नहीं मिला तो हमें मज़बूरी में धरना प्रदर्शन करना पड़ा।
ये विकास यात्रा नहीं नौटंकी यात्रा है
सुनील शर्मा ने कहा कि आज भाजपा सरकार विकास यात्रा निकाल रही है, ये विकास यात्रा नहीं नौटंकी यात्रा है, जनता के साथ धोखा यात्रा है । जब सरकार के मंत्री के क्षेत्र में ही जनता को गंदा पानी पीने के लिए मिले तो ये कैसा विकास है, उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता इसका जवाब जरुर देगी। कांग्रेस नेताओ ने आक्रोशित होकर निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
[dgv_vimeo_video id=”798733103″]
[dgv_vimeo_video id=”798733282″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

