हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा नीति की अर्थी जलाई, कराया मुंडन

हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा नीति की अर्थी जलाई, कराया मुंडन

Contract Health Worker Strike : संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल पूरे प्रदेश में जारी है, ग्वालियर में हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सरकार की संविदा नीति के खिलाफ आक्रोश जताया और उसकी अर्थी जलाई और विरोध स्वरुप मुंडन भी कराया।

ग्वालियर में फूलबाग चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का गुस्सा तेज होता जा रहा है, वे सरकार तक अपनी बात पहुँचाने के लिए अलग अलग तरीके से विरोध प्रकट कर रहे हैं। आज बुधवार को संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने अलग तरह से विरोध जताया।

संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सरकार की संविदा नीति की अर्थी निकाली और और फिर उसे फूंक दिया, संविदा फार्मासिस्ट एवं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री आशीष गुप्ता ने कहा कि हमारी केवल दो ही मांगें हैं, हमारा नियमितीकरण किया जाये और हमारे जो साथी NHM से निकालकर आउटसोर्स कर दिए गए हैं यानि ठेके पर कर दिए गए हैं उनकी NHM में वापसी की जाये ।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

[dgv_vimeo_video id=”783270730″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews