Coronavirus: आयुक्त के PA की रिपोर्ट पॉजिटिव, आज से निगम ऑफिस पर ताला

Coronavirus: आयुक्त के PA की रिपोर्ट पॉजिटिव, आज से निगम ऑफिस पर ताला

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन के पीए की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार ऑफिस जा रहे पीए के इस दौरान निगम के कई अधिकारी, जन प्रतिनिधि, पत्रकार संपर्क में आये । अब प्रशासन उन सभी लोगों के सेम्पल करायेगा जो पीए के संपर्क में आये है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम का बाल भवन कार्यालय बंद कर दिया गया है। उधर पीए की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आयुक्त ने तत्काल जांच कराई लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई लेकिन आयुक्त ने अपनी भोपाल यात्रा निरस्त कर दी है।

सोमवार को जारी ग्वालियर जिला प्रशासन की रिपोर्ट में 17 रिपोर्ट पॉजिटिव निकली जिसमें नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन के पीए की रिपोर्ट भी शामिल है। रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया क्योंकि पीए पिछले कई दिनों से लगातार ऑफिस आ रहे थे, शुक्रवार को भी वे ऑफिस आये थे। उनका केबिन बाल भवन कार्यालय में हैं शुक्रवार को इसी ऑफिस के सभागार में आयुक्त ने एक प्रेस कॉंफ़्रेंस की थी जिसके बाद पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी इन सभी में आयुक्त के पीए मौजूद रहे थे। इसके अलावा नगर निगम के लगभग सभी विभागों के लोगों की आयुक्त के पीए से रोज किसी काम के सिलसिले में मुलाकात होती ही है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब जिला प्रशासन निगम कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आयुक्त के पीए के संपर्क में आये लोगों की तलाश कर रहा है। मंगलवार को आज प्रशासन बड़ी संख्या में सेम्पल करायेगा । प्रशासन ने मंगलवार से बाल भवन कार्यालय को भी बंद करने का फैसला किया है आयुक्त के पीए इसी कार्यालय में बैठते हैं।

आयुक्त की रिपोर्ट आई नेगेटिव, भोपाल यात्रा निरस्त की

पीए की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आयुक्त संदीप माकिन ने सोमवार की रात तत्काल अपना सेम्पल जांच के लिए दिया। उनकी जाँच जिला अस्पताल की ट्रू नेट मशीन से की गई जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। हालांकि उन्होंने अपनी भोपाल की यात्रा निरस्त कर दी है उन्हें भोपाल में अधिकारियों के साथ शहर की कचरा व्यवस्था संभाल रही चीन की कंपनी ईको ग्रीन के विषय में महत्वपूर्ण चर्चा करनी थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews