डबरा,डेस्क रिपोर्ट। डबरा (Dabra) स्थित सिंधी बाजार में एक दुकान में भीषण आग लगने से पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई है। हाला की दुकान में आग किस कारण लगी है इसका अभी तक पता नहीं लग सका है। आग इतनी भीषण थी कि जिसने भी आग को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। आग लगने के कुछ ही समय के अंतराल में ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी है परंतु अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। हालांकि फायर ब्रिगेड की मदद से आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोक लिया गया है। कपड़े की दुकान हरीश हुकवानी की बताई जा रही है।

यह भी पढ़े…79th All India Railway Hockey Men’s Competition 2022 : उत्तर रेलवे नई दिल्ली ने जीता खिताब

[dgv_vimeo_video id=”688019226″]

रास्ता सकरा होने की वजह से और रास्ते पर अतिक्रमण होने की वजह से फायर ब्रिगेड को दुकान तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। फायर ब्रिगेड अभी भी मौके पर मौजूद है और आग बुझाने में लगी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”688024773″]